Big B Latest Tweet: ब्लू टिक रिमूव होने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा- ए Twitter भइया! अब गोड़वा जोड़े पड़ी का?
Edited By Nancy Tomar

Amitabh Bachchan Latest Tweet
Edited By Nancy Tomar

Amitabh Bachchan Latest Tweet
Amitabh Bachchan Latest Tweet: रातों-रातों सभी के ट्विटर ब्लू टिक गायब हो गए हैं। इसको लेकर खूब चर्चा भी हो रही है कि एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक वापस ले लिए हैं। ट्विटर से ब्लू टिक गायब होने के लिस्ट में तमाम बड़े सितारों हैं, जैसे- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आलिया भट्ट सभी के ब्लू टिक वापस ले लिए गए हैं।
इस पर एलन मस्क का कहना है कि जो पैसे देगा सिर्फ उसे ही ब्लू टिक मिलेगा। वहीं, इस बीच अब बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ब्लू टिक के लिए पैसे भी दे दिए हैं, लेकिन उन्हें ब्लू टिक वापस नहीं मिला है।
ये भी पढ़ेंः Fast X Trailer 2: एक्शन और थ्रिल से भरपूर फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है कि- ‘T 4623 – ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??’

Amitabh Bachchan Latest Tweet
बता दें कि एक दिन पहले ही ट्विटर ने ऐलान किया था कि- ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना ही होगा। वहीं, ट्विटर ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा था कि- लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। हम लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को हटा रहे हैं। यानी फ्री वाले सभी ब्लू टिक हटाए जाएंगे और यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।
बता दें कि ट्विटर पर ब्लू टिक वापस लेने के लिए ट्विटर के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों में से किसी को भी यूज किया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग-अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये प्रतिमाह की कीमत चुकानी होगी।
बता दें कि ट्विटर ने पहली बार 2009 में ब्लू टिक सिस्टम की शुरुआत की थी ताकि यूजर्स को यह पहचानने में मदद मिल सके कि मशहूर हस्तियां, राजनेता, कंपनियां और ब्रांड, न्यूज ऑर्गेनाइजेशन के अकाउंट्स असली हैं, न कि नकली या फिर पैरोडी। कंपनी पहले वैरिफिकेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लेती थी।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: