Satinder Kumar Khosla Passes Away: कॉमिक किरदारों में नजर आ चुके दिग्गज अभिनेता बीरबल (Birbal) उर्फ़ सतेंद्र कुमार खोसला (Satinder Kumar Khosla) का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। हाल में फिल्म ‘गो गोवा गोन’ (Go Goa Gone) और ‘एक विलेन’ (Ek Villain) के प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी (Mukesh Udeshi) के निधन की खबर से सभी बेचेन थे, जिसके बाद अब सतेंद्र कुमार खोसला के निधन की खबर ने सभी को पेरशान कर दिया है। इन फिल्मों के अलावा भी बीरबल के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर सतेंद्र कुमार खोसला ने कई बड़ी फिल्मों में कॉमिक किरदार निभाए हैं।
एक्टर हमेशा अपनी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग को लेकर जाने और पसंद किए जाते थे। वरिष्ठ अभिनेता सतेंद्र कुमार खोसला (Sholay Fame Actor Satinder Kumar Khosla Death) ने 85 साल में अपने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के चार बंगला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई-बहन भी हैं।
Satinder Kumar Khosla Passes Away (Credit – Google)
यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में फिर छाया मातम, Saif Ali Khan की फिल्म के प्रोड्यूसर का निधन
परिवार के सबसे बड़े बेटे थे Satinder Kumar Khosla
सतेंद्र कुमार खोसला के पिता जी एक प्रिंटिंग प्रेस चलाया करते थे। उनके पिता और माता हमेशा से यही चाहते थे कि वे भी एक बड़े बिजनेसमैन बने, लेकिन किस्तमत में कुछ और ही लिखा था। उन्होंने मनोज कुमार की फिल्म ‘उपकार’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की।
फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर की शुरुआत काफी जोरदार ही और उनके किरदार के साथ-साथ उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। हालांकि, वो हमेशा के लिए एक साइड एक्टर ही बन कर रह गए। जबकि वो इंडस्ट्री में एक लीड एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे।
Veteran Actor Birbal AKA Satinder Kumar Khosla Died (Credit – Google)
इन फिल्मों में अपने किरदार से हंसा चुके हैं Birbal
बॉलीवुड में बीरबल (Birbal) के नाम से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले सतेंद्र कुमार खोसला (Satinder Kumar Khosla Passes Away) ने ‘चार्ली चैपलिन’, ‘बूंद जो बन गई मोती’ और ‘शोले’ (Sholay Fame Actor Death) जैसी कई फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता है और उनको खूब हंसाया। फैंस उनकी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के फैन हुआ करते थे।
इन फिल्मों के अलावा दिग्गज एक्टर ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’, ‘अमीर गरीब’, ‘मेरा आशिक’, ‘जाना पहचान’, ‘अंजाम’, ‘सदमा’, ‘दिल’ और ‘फिर कभी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषाओं में 500 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines