फिल्म इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म का कोलैब देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को ये काफी पसंद भी आ रहा है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड सुपरस्टार एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर थे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘शमिताभ’ है. इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आए थे. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी इगतपुरी के एक गूंगे लड़े दानिश से शुरू होती है. दानिश बचपन से बॉलीवुड एक्टर बनने का सपना देखता है. एक्टर बनने का सपना लेकर दानिश मुंबई आ जाता है और फिल्म सीटी में जाकर असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षरा पांडे से मिलता है. अक्षरा को दानिश की एक्टिंग पसंद आती है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वो बोल नहीं सकता. सच्चाई जानकर अक्षरा दानिश को एक्टर बनने के लिए मना कर देती है. लेकिन दानिश की मिन्नतों के बाद अक्षरा उसे फिनलैंड ले जाती है.
यह भी पढ़ें: 12 फिल्में लगातार फ्लॉप, मुश्किल भरा रहा ‘एंग्री यंग मैन’ का सफर; जानें अमिताभ बच्चन कैसे बने ‘महानायक’?
किस ओटीटी पर मौजूद फिल्म?
फिनलैंड में दानिश की सर्जरी होती है और उसके गले में ‘लाइव वॉइस ट्रांसफर टेक्नोलॉजी’ की मदद से चिप ट्रांसप्लांट कर दी जाती है. अब दानिश को बोलने के लिए किसी और की आवाज चाहिए होती है, जो फिल्मों में उसके लिए डब कर सके. अक्षरा और दानिश एक साथ मिलकर डबिंग आर्टिस्ट को ढूंढते हैं इस दौरान दोनों को एक बूढ़े शराबी अमिताभ सिन्हा की आवाज मिलती है. दानिश और अमिताभ मिलकर ‘शमिताभ’ नाम से काम करना शुरू करते हैं. अमिताभ की आवाज और अपनी धमाकेदार एक्टिंग से दानिश स्टार बन जाता है. इसके बाद दानिश और अमिताभ में अहंकार आ जाता है और दोनों में झगड़ा हो जाता है, जिसकी वजह से दोनों की राहें अलग हो जाती हैं. क्लाइमैक्स काफी चौंकाने वाला होता है. इसे जानने के लिए आपको इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: Dhanush को ये क्या हुआ? फटे कपड़े, गंदा चेहरा… इतना कैसे बदल गया हुलिया?
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ-साथ अक्षरा हासन लीड रोल में हैं. आर बाल्की के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसके गाने आज भी सुपरहिट हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines