Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. 84 की उम्र में भी बिग बी फिल्मों में इतने एक्टिव हैं कि हर कोई उनकी मिसाल देता है. एक्टर फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस शो ने एक्टर को अलग ही पहचान दी है. इस शो से एक्टर छोटे पर्दे के भी किंग बन चुके हैं. अब बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पर सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन का ही राज देखने को मिल रहा है. लेकिन ये मुकाम पाने के लिए बिग बी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. शुरुआती करियर में लगातार 12 फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी एक्टर ने कभी हार नहीं मानी और बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ बनकर खड़े हुए. चलिए आपको भी बताते हैं अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कैसे बने.
12 फिल्में रहीं फ्लॉप
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में की थी. इस दौरान उनकी फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और अपना एक्टिंग करियर चालू रखा. लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हुईं. शुरुआत में ही 12 फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद बिग बी को फ्लॉप एक्टर का टैग मिल गया था, लेकिन उन्होंने इसके बाद भी हार नहीं मानी और बॉलीवुड में स्टार बनने की ठान ली.
यह भी पढ़ें: ‘कभी रिजेक्शन तो कभी आर्थिक मुश्किलें…,’ इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से ‘बिग बी’ बनने का राज
एक फिल्म से चमकी किस्मत
साल 1973 में एक्टर की ‘जंजीर’ फिल्म रिलीज हुई. प्रकाश मेहरा की इस फिल्म ने बिग बी को रातों रात स्टार बना दिया था. दरअसल ये फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ऑडियंस को इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स इतने पसंद आए कि चारों तरफ उनकी तारीफ ही होने लगी. इस फिल्म के बाद से ही एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ पटरी पर आई और वो बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे. इसके बाद तो मानों बॉलीवुड को नया सुपरस्टार मिल गया था. ‘जंजीर’ के बाद वो ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘अमर अकबर एन्थोनी’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘काला पत्थर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए और ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं.
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है पूरा मामला
कैसे बने ‘शहंशाह’?
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार तो बन ही गए थे, लेकिन इसके बाद साल 1988 में आई एक ऐसी फिल्म जिसने उन्हें बॉलीवुड का ‘शहंशाह’ बना दिया. जी हां इस फिल्म का नाम भी ‘शहंशाह’ ही था. इस फिल्म में एक्टर ने डबल रोल निभाया था. वहीं इस फिल्म का डायलॉग, ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’ इतना फेमस हुआ कि ये आइकॉनिक बन गया. वहीं इस फिल्म के बाद से ही बॉलीवुड में एक्टर को ‘शहंशाह’ का टैग मिल गया और ऐसे वो सुपरस्टार से बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ बन गए.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines