81 Year Old Actor Who Beat Shahrukh, Salman At Box Office: पिछले 3 दशकों से फिल्म जगत के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ-साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। इन चार अभिनेताओं ने मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। चारों की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं। आज के समय में इन सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड को तोड़ना शाहरुख खान के डायलॉग की तरह कहें तो मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन बॉलीवुड के एक एक्टर हैं जिन्होंने 81 साल की उम्र में भी ये कर दिखाया है। चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं आखिर कौन हैं वो दिग्गज अभिनेता।
‘कल्कि2898 एडी’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का पार कर लिया है। हालांकि इस फिल्म में प्रभास समेत कई बड़े-बड़े दिग्गज नजर आ रहे हैं लेकिन 81 साल के बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन के काम को भी इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। अमिताभ बच्चन के प्रशंसक भी उनके काम से बेहद खुश हैं। ‘कल्कि2898 एडी’ के साथ ही अमिताभ बच्चन उन लीड एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं जिनकी फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
अमिताभ ने शाहरुख, सलमान को छोड़ा पीछे
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर 470 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ इतने पैसे नहीं कमा पाई। वहीं अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तो 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ 917 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी। अब फिल्म ‘कल्कि’ ने कुल मिलाकर रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ के बिजनेस को भी पीछे छोड़ दिया है। यानी अगर कहा जाए बिग बी बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
बिग बी ने इन दिग्गज एक्टर्स को छोड़ा पीछे
अमिताभ बच्चन के अलावा मनोरंजन जगत में कुछ और सीनियर एक्टर्स भी हैं जिन्होंने मुख्य भूमिकाओं में ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। इनमें से सबसे बड़ा नाम हैं रजनीकांत, जिन्होंने पिछले साल ‘जेलर’ में अपना दमदार अभिनय किया, इस फिल्म ने कुल मिलाकर 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ ने भी इंडिया और बाहर मिलाकर कुल 400 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया, जबकि मलयालम सुपरस्टार्स मोहनलाल और मम्मूट्टी ने भी बीते दो सालों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली हिट फिल्में दी हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए बिग बी लेते हैं मोटा पैसा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्म जगत में बड़ा रुतबा रखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक सीजन होस्ट करने के लिए उन्हें 350 करोड़ रुपये मिलते हैं जो अब तक भारत में किसी भी रिएलिटी शो को होस्ट करने से कई गुना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: ना सिर्फ मेहंदी दुल्हन की हर चीज Anant के नाम की, AR ने खूब लूटी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines