हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sholay के बॉक्स से शोकार्ड तक Amitabh Bachchan की इन चीजों की हुई नीलामी, जानें कितने में बिका चुनाव पब्लिसिटी कार्ड

Amitabh Bachchan Many Things Auctioned: अमिताभ बच्चन का फैनबेस अभी भी बहुत तगड़ा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले उनकी कुछ चीजों की नीलामी की है, तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
image credit: social media

Amitabh Bachchan Many Things Auctioned: बॉलीवुड से शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बी-टाउन के सभी सितारे उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन बहुत एक्टिव हैं। वह बहुत जोश के साथ काम करते हैं, उनसे आज के समय के युवा भी प्रेरणा लेते हैं। वह आज भी सुपरस्टार हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। एक्टर का फैनबेस अभी भी बहुत तगड़ा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले उनकी कुछ चीजों की नीलामी की है, तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं-

 

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday Special: 70 के दशक में हिट पर हिट देकर अमिताभ ने बॉलीवुड के शहंशाह का खिताब किया हासिल

 

शोले का टैल्क बॉक्स
रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस शोले टैल्क-बॉक्स की नीलामी हुई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में जिस टैल्क बॉक्स का इस्तेमाल किया गया था, उसकी नीलामी हो चुकी है।

image credit: social media

इतने का बिका चुनाव प्रचार कार्ड
बता दें कि इस ऑक्शन को बच्चनेलिया नाम से आयोजित किया गया था। अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बहुत बड़े अंतर से हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। उनका चुनाव पब्लिसिटी कार्ड तकरीबन 67,200 रुपये में बिका है।

image credit: social media

यह तस्वीर भी बिकी
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और मुहम्मद अली की भी तस्वीर पर बोली लगाई गई। अमिताभ बच्चन की उनके भाई अजिताभ बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ कम ही फोटो है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे भी ऑक्शन के लिए रखा गया था।

image credit: social media

शोकार्ड भी बिके
अमिताभ बच्चन की चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘राम बलराम’, ‘जमीर’ और ‘शोले’ के शोकार्ड भी नीलाम किए गए हैं। इन सबको कुल 50 हजार की कीमत में खरीदा गया। यही नहीं, बल्कि ‘शोले’ में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती वाले सीन को दिखाते हुए एक बॉक्स का भी ऑक्शन किया गया।

image credit: social media

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें