Amit Tandon Tragic Story: एक लड़का जो अमेरिका में पैदा हुआ पला बढ़ा, लेकिन बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए इंडिया में आया। हालांकि शुरुआत में काफी परेशानी हुई लेकिन फिर एक दिन किस्मत ने पलटी मारी और एक्टिंग का शौक रखने वाला बन गया सिंगर। हम बात कर रहे हैं मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग अमित टंडन की जो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काभी सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन पन्नों को खोला जिसे शायद कम ही लोग जानते होंगे। उन्होंने अपने प्यार के बारे में भी बात की और गर्लफ्रेंड को याद कर रोने लगे। आइए जानते हैं उस भयानक किस्से के बारे में जिसने अमित की लाइफ को लगभग खत्म सा कर दिया था।
17 की उम्र में हुआ प्यार जो रहा अधूरा
अमित टंडन हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में आए वहां उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में बात की और उस पेज को खोला जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया। अमित ने बताया कि वो कभी भी अपने पापा का बिजनेस नहीं करना चाहते थे तो उन्होंने लॉ किया, लेकिन तभी अमेरिका में 9/11 आतंकवादी हमला हुआ जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को खो दिया। उसकी मौत से अमित को बहुत ही झटका लगा। अमित ने बताया कि वो 17 साल की उम्र से ही मोनिका नरूला जो उनकी गर्लफ्रेंड थी को डेट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss में आना बड़ी गलती, हुआ डिप्रेशन तो लगी शराब की लत, ‘लॉकअप’ में काटे दिन
लाश तक देखने को नहीं मिली
अमित ने बताया कि वो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 103 मंजिल पर उनकी गर्लफ्रेंड एक कंपनी में काम करती थीं। एक दिन पहले रात को तो बात हुई थी, सब ठीक था। फिर अचानक से आतंकवादी हमला हुआ जिसमें हजारों लोग मर गए जिसमें से एक मोनिका भी थी। एक्टर ने बताया कि जिससे वो इतना प्यार करते थे उन्होंने उसकी लाश तक नहीं देखी क्योंकि हादसा इतना भयानक था कि इंसानों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।
कैसे शुरू हुई मोनिका और अमित की लव स्टोरी
अमित ने बताया कि मोनिका से वो कॉलेज में मिले थे। उनके दोस्तों ने बताया था कि एक लड़की है जो बिल्कुल तेरे जैसी है, उसे भी बॉलीवुड पसंद है और एक्टिंग करती रहती है। मैं उससे मिला तो वो कभी माधुरी की एक्टिंग करती थी तो कभी डांस। मुझे लगा कि ये तो मुझसे भी आगे है। अमित ने कहा कि वो उससे प्यार करने लगे, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी लाइफ में ऐसा दिन भी आएगा।
प्रेमिका का सपना पूरा करने के लिए बने एक्टर
अमित ने बताया कि मोनिका की मौत ने उन्हें तोड़ दिया। एक महीने में उनका 20 किलो वजन कम हो गया , खाना-पीना छोड़ दिया। फिर एक दिन पापा से बोला कि मैं इंडिया जाऊंगा और वहां एक्टिंग करुंगा। पापा ने मुझे 6 महीने का समय दिया और कहा कि सफल हुए तो ठीक वरना वापस आ जाना। अमित ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड का सपना था कि वो एक्ट्रेस बने लेकिन उनके परिवार वालों ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में उसके जाने के बाद मैंने उसका सपना पूरा करने के लिए एक्टर बनने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3’ या ‘सिंघम अगेन’ किसका बजा डंका? कमाई में कौन आगे
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
34 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines