हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कई महिलाओं संग संबंध, पत्नी को दिया धोखा, गलतियों को याद कर फूट फूटकर रोए 'मिहिर विरानी'

Amit Tandon Cheat Wife: टीवी पर हिट रहे एक्टर ने पहले आतंकी हमले में अपनी वाइफ को खोया, फिर जिससे शादी की उसे चीट किया। हालांकि उन्हें अपनी गलती का पछतावा भी हुआ और उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी से इस बात की माफी भी मांगी। हम बात कर रहे हैं अमित की…

विज्ञापन

Amit Tandon Cheat Wife : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ के ‘मिहिर विरानी’ तो आपको याद ही होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं हैंडसम मुंडे अमित टंडन (Amit Tandon) की जिस पर हजारों लड़कियां मरती हैं। लेकिन अमित भी कुछ कम दिल फेंक इंसान नहीं थे,ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था। बॉलीवुड एक्टर अमित अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया और बात तलाक तक पहुंच गई थी। आइए जानते हैं क्या खा पूरा मामला…

पहली गर्लफ्रेंड की मौत के बाद हो गया था बुरा हाल

अमित टंडन ने बताया कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड की अमेरिका में हुए 9/11 टेररिस्ट अटैक में मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था और 1 महीने में ही 20 किलो वजन कम हो गया था। इसके बाद वो इंडिया आ गए एक्टिंग की दुनिया में काम करने लगे। उन्होंने बताया कि जब इंडस्ट्री में काम नहीं मिला तो उन्होंने सिंगिंग में नाम कमाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 के Weekend Ka Vaar में इस मजबूत कंटेस्टेंट का होगा पत्ता साफ? N 24 के पोल में हुआ खुलासा

विज्ञापन

पत्नी को दिया धोखा  (Amit Tandon Cheat Wife)

अमित ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया कि हालांकि उनकी लाइफ में कई सारी लड़कियां आईं लेकिन उन्होंने शादी रूबी से की। दोनों के बीच सही चल रहा था, कि तभी अमित की लाइफ में कोई और आ गया। उन्होंने किसी और के चक्कर में अपनी पत्नी को धोखा दिया। इस बात का पता रूबी को चला तो वो बुरी तरह से टूट गईं।

तलाक तक पहुंची बात

अमित ने बताया कि बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि तलाक होने की नौबत आ गई। कोर्ट में डाइवोर्स केस फाइल हो गया, इस बात से कहीं न कहीं रूबी बहुत दुखी हो गई थी। कोर्ट से 6 महीने का समय मिला था जिसमें हम दोनों को एहसास हुआ कि हमें अलग नहीं होना चाहिए। इन बातों को याद कर और बीवी को दिए अपने धोखे को याद कर अमित फूट फूटकर रोए। उन्होंने ऑनस्क्रीन कहा कि वो अपनी गलती के लिए रूबी से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने दोबारा साथ होने के बाद ये फैसला किया कि अब उनकी लाइफ में वो ही लोग रहेंगे जो हैप्पीनेस दें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 9/11 आतंकवादी हमले में गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, प्रेमिका का सपना पूरा करने के लिए अमित बने हीरो

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola