Bigg Boss 18 के Weekend Ka Vaar में इस मजबूत कंटेस्टेंट का होगा पत्ता साफ? N 24 के पोल में हुआ खुलासा

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में एक और एविक्शन होने वाला है। हालांकि अभी तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन न्यूज 24 के पोल में ऑडियंस ने तो बता ही दिया है कि वो किसे घर में अब बर्दाश्त नहीं कर सकते। आइए आप भी नाम जान लीजिए

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। जहां पहले एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट गधाराज को मिलाकर 19 थे, वो अब 13 लोग घर में बचे हैं। वहीं दो की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तो कुल हो गए 15 कंटेस्टेंट। वहीं एक और ऐसा कंटेस्टेंट है जिस पर एविक्शन की गाज गिरने वाली है। हमने News24 के फेसबुक पेज पर एक पोल चलाया जिसमें ऑडियंस ने बताया कि अब किसकी बारी है जो घर से बेघर होगा। आइए आपको भी उसका नाम बता देते हैं, हालांकि नाम जान कहीं न कहीं झटका तो लगेगा। चलिए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि अब किसकी घर से बेघर होने की बारी है।

विज्ञापन

कौन-कौन एविक्शन की लिस्ट में शामिल?

हमने न्यूज 24 (News 24) के फेसबुक पेज पर चार कंटेस्टेंट के नाम दिए थे जिनमें सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan), अरफीन खान (Arfeen Khan), तेजिंदर पाल बग्गा (Tajinder Pal Bagga) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) का नाम शामिल था। हमने पूछा था कि अब इन चारों में से कौन घर से बेघर हो सकता है। लोगों ने कमेंट बॉक्स में उत्तर देते हुए वैसे तो कई सारे नाम लिए लेकिन दो नाम तो ऐसे हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा वोट आए हैं।

विज्ञापन

कौन होगा घर से बेघर?

न्यूज 24 के पोल के अनुसार, बिग बॉस 18 से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम पर सबसे ज्यादा वोट शो में आए कपल सारा अरफीन खान और अरफीन खान को मिले हैं। अधिकतर लोगों ने सारा का नाम लिया है तो दूसरे नंबर पर अरफीन खान का नाम आ रहा है। वहीं कुछ ने तो दोनों को ही घर से बेघर करने के लिए अपना वोट दिया है। हालांकि कुछ ने तेजिंदर बग्गा के नाम पर भी मोहर लगाई है। लेकिन बहुत ही कम हैं जिन्होंने चाहत पांडे का नाम लिया है। ऐसे में कहीं न कहीं वो रेस में आगे जा सकती हैं।

विज्ञापन

Bigg boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

एकता ने भी लगाई थी खान कपल की क्लास

बीते दिन के वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर आई थीं। उन्होंने शो में रजत दलाल से लेकर सारा अरफीन खान और उनके पति अरफीन खान तक की जमकर क्लास लगाई। एकता ने सारा को उनके बीते कुछ दिन के व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे उन्होंने एक औरत होते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अविनाश मिश्रा की मां के बारे में गलत बोला। हालांकि सारा ने अपनी सफाई देने की कोशिश की जो नाकाम रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ