इस बीमारी से पीड़ित थीं अमेरिकी सुपर मॉडल बेला हदीद, जानें इसके लक्षण और बचाव

American supermodel Bella Hadid

American supermodel Bella Hadid

Lyme disease: अमेरिकी सुपर मॉडल बेला हदीद एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित थीं। लाइम डीजीज नामक इस खतरनाक बीमारी के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

हाल ही में मॉडल हदीद ने अपनी बुरी हेल्थ कंडीशन के बारे में बात की थी। हदीद ने बताया था कि उन्हें पिछले 4 महीनों से डेली थेरपी लेनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन

क्या है लाइम Lyme disease?

लाइम डीजीज एक वेक्टर-बॉर्न बीमारी है। यह बीमारी अमेरिका पर काफी बड़े स्तर पर फैली हुई है। यह आम तौर पर बोर्रेलिया बुरगडोरफेरी नामक बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये बीमारी काले टिक्स कीड़ों के काटने से फैलती है।

विज्ञापन

ये हैं लक्षण

लाइम डीजीज बीमारी के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, थकावट, माइग्रेन और स्किन रैशेज शामिल हैं। यह बीमारी शरीर के जोड़ों, दिल और न्यूरो लॉजिकल सिस्टम को संक्रमित कर सकती है।

https://www.instagram.com/p/Cvmz8ilAcxx/?img_index=10

विज्ञापन

इस तरह करें बचाव

  • इस बीमारी से बचने के लिए सबसे आसान तरीका है उस जगह जाने से बचें जहां यह बीमारी फैल चुकी है। या फिर इसके फैलने वाले टिक्स होते हैं।
  • साथ ही अगर ऐसी जगह जा भी रहे हैं, तो फुल कपड़े पहने।
  • जो लोग इस बीमारी से पीड़ित है, उनसे दूरी बनाकर रखें।

बेला हदीद ने बताया कैसा है हाल?

सुपर मॉडल बेला हदीद ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया हैं। हदीद ने दो फोटोज पोस्ट की हैं और अपने सभी को फैंस को प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद कहा हैं। हदीद ने अपने फैंस को बताया कि वह अब ठीक हैं और वह दुनिया के लिए जरा भी बदलने नहीं वाली हैं।

‘लाइम ट्रीटमेंट’ के बारे में दी जानकारी

उन्होंने अपने 100 दिनों से अधिक चले ‘लाइम ट्रीटमेंट’ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पूरी कायनात आपके हक में काम करती है फिर चाहे वाह सबसे सुंदर या बुरे तरीकों से क्यों न हो। अंत में यह सब मायने रखता है। उन्होंने कहा कि तैयार होते ही वह जल्द वापसी करेंगी। मॉडल का हेल्थ अपड़ेट मिलने के बाद अब फैंस ने चैन की सांस ली है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ