हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इस पॉपस्टार की एक रात की कमाई 100 करोड़, जानें कौन हैं ये अमीर लेडी सिंगर?

Taylor Swift Net Worth: हम आपको दुनियाभर में मशहूर एक ऐसी पॉपस्टार के बारे में बताने जा रहा है, जिन्होंने बेहिसाब लोकप्रियता हासिल की है।

विज्ञापन
Taylor Swift

Taylor Swift Net Worth: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बेहद कम समय में अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लेते हैं, जो कुछ लोग सालों-साल मेहनत के बाद भी नहीं हासिल कर पाते।

आज हम आपको दुनियाभर में मशहूर एक ऐसी ही पॉपस्टार के बारे में बताने जा रहा है, जिन्होंने बेहद कम समय में बेहिसाब लोकप्रियता हासिल कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी गिनती आज के समय में दुनिया के टॉप आर्टिस्ट में होती है।

यह भी पढ़ें- The Buckingham Muders को देखकर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, करीना के लिए पोस्ट कर लिखीं ये बात

दुनियाभर में मशहूर है Taylor Swift

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दुनियाभर में मशहूर हो चुकी टेलर स्विफ्ट की, जिनका क्रेज फैंस में अलग ही देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि वो कमाई में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फैंस में टेलर स्विफ्ट क्रेज अलग ही देखने को मिलता है और उनके गाने भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। दर्शको की पहली पसंद बन चुकी टेलर एक ही रात में करोड़ो की कमाई कर लेती है।

एक रात के लिए 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा लेती है टेलर

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट एक रात के लिए 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा यानी 106 करोड़ रुपये कमा लेती है। वहीं, अगर भारतीय रुपयों के अनुसार बात करें तो 34 साल की टेलर के एक शो के टिकट के लिए आपको एक बार में औसतन करीब 21 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि टेलर की इवेंट की इतनी महंगी टिकट के बाद भी फैंस में उनका जबरदस्त क्रेज है। हर कोई सिंगर को देखने के लिए बेताब रहता है।

लग्जरी कारों की मालकिन है टेलर

रिपोर्ट्स की मानें तो, टेलर स्विफ्ट की कुल संपत्ति लगभग $740 मिलियन अमरीकी डालर है। उनकी कमाई मुख्य रूप से उनके संगीत करियर से आती है। वहीं, उनके पास लग्जरी गाडियां भी हैं, जिसमें Pink Chevy Silverado, Mercedes-Benz Viano, Black Toyota Sequoia, Audi R8, Porsche 911 Turbo और Nissan Qashqai जैसी गाड़ियां शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास Primrose Hill townhouse, $8.3 million, Tribeca Penthouse, $18 million, New York expansion, $9.75 million, Watch Hill seaside estate $17 million और Beverly Hills estate, $25 million का है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें