हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'नेगेटिविटी मत फैलाओ…', 'धुरंधर' के लिए अमीषा पटेल ने जाकिर खान की लगाई क्लास; जानें पूरा मामला

Ameesha Patel Slams Zakir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान पर निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकिर खान के लिए एक पोस्ट शेयर की है और उनके ‘धुरंधर’ वाले बयान पर गुस्सा जाहिर किया है.

विज्ञापन

Ameesha Patel Slams Zakir Khan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. अमीषा पटेल को कॉमेडियन जाकिर खान का एक कमेंट पसंद नहीं आया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जाकिर खान को आड़े हाथ लेते हुए उनकी जमकर क्लास लगाई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाकिर खान की स्टेटमेंट को गलत बताया. अब सोशल मीडिया पर भी ये मामला चर्चाओं में आ गया है और अमीषा पटेल का ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

जाकिर खान पर फूटा गुस्सा

जाकिर खान ने हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 को होस्ट किया. इस दौरान जाकिर खान ने एक ऐसी स्टेटमेंट दे दी, जिसे सुनकर अमीषा पटेल आगबबूला हो गईं. दरअसल अवॉर्ड शो को होस्ट करने के दौरान जाकिर खान ने रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स पर एक मजाकिया कमेंट कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार तेज, क्या Pushpa 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

विज्ञापन

जाकिर खान का बयान

कॉमेडियन ने कहा, ‘आप कितने ही बधाई देने वाले पोस्ट डाल लें. कितने ही इंटरव्यू में आप ये बोल दें कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है, लेकिन सच तो ये है कि ‘धुरंधर’ से सबकी जलती तो है. बम फिल्म में ल्यारी में फूटे लेकिन धुंआ बांद्रा से जुहू में उड़ा.’ अब इस पर रिएक्ट करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, ‘यार, नेगेटिविटी मत फैलाओ. फिल्म इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ की वैल्यू और उसका सम्मान किया है.’

यह भी पढ़ें: Sridevi को लेकर Janhvi Kapoor का खुलासा, रियल लाइफ में चुपचाप सहती रहीं दर्द

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘सलमान, शाहरुख, ऋतिक, सनी और अजय जैसे सितारों ने 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट मूवीज दी हैं. आगे भी ये चलन चलता रहेगा, तो चिल करो. बहुत सालों से गदर सबने मचाई है और आगे भी मचाते रहेंगे.’ सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग जाकिर खान को सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस को बता रहे हैं कि जाकिर ने सिर्फ मजाक किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola