Ameesha Patel on Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) पिछले महीने शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने 29 दिनों में 510.99 करोड़ का आंकड़ा पार साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन 29 दिनों में फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हालांकि, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, वर्ल्डवाइड ‘गदर 2’ ने 662 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की अपार सफलता के बीच अमीषा पटेल ने एक चौंका देने वाला बयान दिया है।
दरअसल, हाल में एक्ट्रेस से ‘गदर 3’ को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि ‘फिल्म में तारा सिंह और सकीना मैडम के किरदार के साथ इंसाफ नहीं किया गया है’। अमीषा ने कहा कि ‘फिल्म में फैंस ने सबसे ज्यादा तारा और सकीना की बॉडिंग को मिस किया, वो जो ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में फैंस ने देखी थी’।
यह भी पढ़ें: Chandramukhi 2 पर पड़ा Jawan का असर! Kangana Ranaut ने रिलीजिंग डेट में किया बड़ा बदलाव
‘बेटे को चमकाने के लिए किया तारा- सकीना का इतेमाल’
इतना ही नहीं अमीषा पटेल ने आगे कहा कि ‘फिल्म से जुड़े लोगों ने एक एक्सपीरियंस एक्टर के तौर पर उत्कर्ष को चमकाने पर पूरा जोर दिया है। इसलिए फिल्म में फैंस को तारा-सकीना को एक साथ ज्यादा देखना का समय ही नहीं दिया गया’। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘इस बार हमें फिल्म में निस्वार्थ अभिनेता बनना पड़ा और तारा-सकीना के खास पलों को पीछे छोड़ना पड़ा’।
Gadar 3 में काम नहीं करेंगी Ameesha Patel
‘गदर 3’ (Gadar 3) में काम करने को लेकर अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा कि ‘अगर मुझे ‘गदर 3’ की कहानी सुनाई जाती है और इसमें तारा-सकीना का ज्यादा रोल नहीं हुआ थो मैं उस फिल्म में काम नहीं करूंगी’। साथ ही एक्ट्रेस ने आग कहा कि ‘फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) इतने स्मार्ट हैं कि उन्होंने उत्कर्ष को तारा-सकीना की छत्र-छाया में रखा, क्योंकि उत्कर्ष की पहली फिल्म ‘जीनियस’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी’।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines