Ameen Sayani के निधन से टूटा दिल, Narendra Modi ने भी ट्वीट कर आवाज की दुनिया के फनकार को किया याद

Ameen Sayani Death: आवाज की दुनिया के मशहूर फनकार रहे अमीन सयानी के निधन पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। होगा भी कैसे जब दो दिन में दो बड़े झटके मिले, तो किसी का भी इस पर भरोसा करना मुश्किल है।

Ameen Sayani

Ameen Sayani, image credit- Google

Ameen Sayani Death: बीते दिन मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन से अभी कोई उभरा भी नहीं था कि देश को फिर से बड़ा झटका मिला। जैसे ही आवाज की दुनिया के फनकार और मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी के निधन की खबर आई, तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि दो दिन में ही फिल्म और रेडियो इंडस्ट्री को दो बड़े झटके मिले हैं। अचानक से यूं अमीन का साथ छोड़ जाना, जिस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है और सब अमीन के निधन पर शोक जाहिर कर रहे है। सोशल मीडिया पर हर कोई अमीन को श्रद्धांजलि दे रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

हर कोई कर रहा ‘जादुई आवाज’ को याद

हमेशा अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाले अमीन का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। सयानी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी है। फैंस इस खबर से बेहद मायूस है और सोशल मीडिया पर हर कोई उस जादुई आवाज को श्रद्धांजलि दे रहा है, जो अब कहीं खो गई है। भले ही आज के टाइम में रेडियो नहीं रहा, लेकिन रेडियो की वो आवाज, जिसने ना जाने कितने दिलों में अपनी जगह बनाई, उसे हर कोई याद करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

अनुपम खेर ने किया पोस्ट

अमीन सयानी के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी शोक जाहिर किया है। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमीन के बारे में बात की। साथ ही अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ