Amar Singh Chamkila Birth Anniversary: पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी याद आज भी वैसी ही है। अमर सिंह चमकीला ने खुद के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई और दुनिया में खूब नाम कमाया, लेकिन उनकी सक्सेस उनके दुश्मनों को हजम नहीं हुई और उनकी हत्या कर दी। 21 जुलाई को अमर सिंह चमकीला का जन्मदिन है। हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं सिंगर अमर सिंह चमकीला के बारे में…
कौन थे सिंगर अमर सिंह चमकीला?
अमर सिंह चमकीला की बात करें तो साल 1960 में 21 जुलाई को चमकीला का जन्म हुआ था। चमकीला पंजाब के मशहूर सिंगर थे, जो अपने गानों के लिए पॉपुलर थे। चमकीरा के गाने पंजाब के उस ग्रामीण क्षेत्र से प्रभावित थे, जहां पर वो बड़े हुए थे। साल 1988 में मार्च 8 को चमकीला और उनकी दूसरी वाइफ अमरजोत की हत्या कर दी गई थी। चमकीला की मौत आज भी एक रहस्य ही है। चमकीला को ‘पंजाव का एल्विश’ कहा जाता था।
पहला गाना
अमर सिंह के पहले गाने की बात करें तो ‘ताकुए ते ताकुआ’ उनका पहला गाना था, जो रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, अगर उनके पॉपुलर गानों की बात करें तो उसमें ‘”पहले ललकारे नाल’, ‘बाबा तेरा ननकाना’, ‘तर गई रविदास दी पथरी’ और ‘तलवार मैं कलगीधर दी’ जैसे हिट गाने शामिल हैं। चमकीला ने इन गानों को खुद रिकॉर्ड नहीं किया था, लेकिन उन्होंने ‘जट दी दुश्मनी’ गाना लिखा, जिसे बाकी पंजाबी सिंगर्स ने परफॉर्म किया।
म्यूजिक में करियर
अमर सिंह चमकीला बचपन से ही म्यूजिक के प्रति लगाव रखते थे। चमकीला ने हारमोनियम और ढोलकी बजाना सीखा। साल 1979 में पहली बार चमकीला सुरिंदर शिंदा से मिलने गए थे। इस दौरान वो अपने दोस्त कुलदीप पारस के साथ साइकिल पर पहुंचे थे। शिंदा ने 18 साल के चमकीला को गाते सुना, तो उन्हें उनका शिष्य मिल गया था। शिंदा को ऐसे ही शिष्य की तलाश थी।
कब हुआ मर्डर?
साल 1988 में 8 मार्च को लगभग 2 बजे पंजाब के मेहसामपुर में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चमकीला के साथ उनकी वाइफ अमरजोत भी थीं। दोनों को कार से निकलते हुए गोली मार दी गई थी। कई बाइक सवारों ने उनपर एक साथ लगातार राउंड फायरिंग की। इस दौरान चमकीला और उनकी वाइफ दोनों की मौत हो गई और उनके साथ जो लोग थे वो घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra की सास अस्पताल में भर्ती, कपिल के शो की शूटिंग के दौरान बिगड़ी राघव चड्डा की मां की तबीयत
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines