Parineeti Chopra की सास अस्पताल में भर्ती, कपिल के शो की शूटिंग के दौरान बिगड़ी राघव चड्डा की मां की तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सास को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राघव चड्डा की मां अभी अस्पताल में हैं। कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान परी की सास की तबीयत खराब हुई है।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra की सास की तबीयत बिगड़ी। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। परिणीति चोपड़ा की सास और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा की मां को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही खबर सामने आई, तो परी और राघव के फैंस टेंशन में आ गए। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर परी की सास को क्या हुआ है?

विज्ञापन

अस्पताल में एडमिट हैं परी की सास

पॉपुलर सेलिब्रेटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि परी की सास को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग के दौरान राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें शूटिंग के बीच में ही अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी वजह से शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। प्रोडक्शन टीम शूटिंग की अगली तारीख पर फैसला लेगी।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे दुआ

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई परी की सास के लिए दुआ कर रहा है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान उन्हें जल्दी ठीक करें। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें ढेर सारी दुआएं। एक और यूजर ने लिखा कि भगवान उन्हें हिम्मत दें। इस तरह यूजर्स परी की सास के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’

वहीं, अगर कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की बात करें तो शो का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में अभिनेता सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आए थे। इसके बाद शो में कई और सेलेब्स आ चुके हैं। साथ ही अगर शो के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो इसमें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाले थे। दोनों ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी। वहीं, अब उनकी मां की खराब तबीयत के चलते शूटिंग कैंसिल कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ