मशहूर बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक इस वक्त जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अमाल ने कुछ ऐसा शॉकिंग खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सिंगर ने यू-टर्न ले लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
दरअसल, अमाल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अमाल ने लिखा है कि प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स। यह सच में बहुत मायने रखता है, लेकिन मैं मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे परिवार को परेशान ना करें। प्लीज मेरी कमजोरी को हाईलाइट ना करें और इसे नेगेटिव सुर्खियां ना बनाएं।
Amaal Malik
क्या बोले अमाल?
अमाल ने आगे लिखा कि मेरी आप लोगों से ये रिक्वेस्ट है। उन्होंने कहा कि मुझे खुलकर बात करने में बहुत समय लगा और यह मेरे लिए बहुत टफ टाइम है। मैं हमेशा अपने परिवार से प्यार करूंगा, लेकिन अभी के लिए दूर से ही। हम भाइयों के बीच कुछ भी नहीं बदलता है। अरमान और मैं एक हैं और हमारे बीच कुछ भी नहीं आ सकता। प्यार और शांति।
डिप्रेशन में होने की बात कही थी
बता दें कि अमाल ने आज 20 मार्च को ही एक पोस्ट और भी शेयर किया था। इस पोस्ट में अमाल ने डिप्रेशन में होने की पुष्टि की थी और परिवार के साथ रिश्ते भी खत्म कर देने की बात कही थी। अमाल ने डिलीट किए पोस्ट में कहा था कि मैं एक ऐसी जगह आ गया हूं, जहां मैं अब उस दर्द के बारे में चुप नहीं रह सकता, जिसे मैंने सहा है।
अब डिलीट किया पोस्ट
अमाल ने कहा था कि मैं सालों से मेहनत कर रहा हूं, लेकिन फिर भी मुझे से फील कराया जाता है कि मैं अपने लोगों के लिए एक अच्छी लाइफ बनाने में कम हूं। इसके आगे भी अमाल ने कई सारी बातें लिखी थीं। हालांकि अब उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- थिएटर में फ्लॉप रही कंगना की ‘इमरजेंसी’, ओटीटी पर मिले करोड़ों, इतने में बिके राइट्स
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines