टीवी एक्टर अली गोनी ने बीते दिनों सीजफायर तोड़ने को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने संघर्ष विराम समझौते को उर्दू में लिखने की बात कही थी। अली का कहना था कि पाकिस्तान की आर्मी को अंग्रेजी में लिखा ये समझौता समझ नहीं आया होगा। एक तरफ उनके इस बयान की तारीफ हुई तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब अली गोनी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘लोग मुझे गाली देना चाहते हैं, प्लीज ऐसा करते रहें। मुझे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है। मैं भी अपने राज्य, अपने परिवार और अपने देश के लिए शांति चाहता हूं। ये मेरी राय है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा। #युद्धविराम।’
क्या बोले थे अली गोनी?
दरअसल, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसे लेकर अली गोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अली ने एक्स पर लिखा था कि ‘उर्दू में लिखो और भेजो.. अंग्रेजी में समझ नहीं आया होगा ये अनपढ़ आर्मी को.. #सीजफायरवॉयलेशन।’ इस बयान के तुरंत बाद ही अली गोनी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।
यह भी पढ़ें: मैं हमेशा भारतीय रहूंगी…’ Hina Khan ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, आखिर क्या थी वजह?
ऑपरेशन सिंदूर पर आया था रिएक्शन
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके हमले को रोक दिया था। इस दौरान अली गोनी ने अपने परिवार को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि ‘मैं शूटिंग के चलते इंडिया से बाहर हूं। मेरी फैमिली जम्मू में है। मैं बहुत परेशान हूं.. भगवान का शुक्र कि सभी ठीक हैं। हमारे IAF को धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
33 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines