Aly Goni-Natasa Stankovic Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक को खुद कंफर्म कर दिया था। दोनों के अलगाव के बीच अब नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी को अपने ब्रेकअप का दर्द याद आ गया है। हाल ही में उन्होंने अपने ब्रेकअप पर बात की और बताया कि नताशा स्टेनकोविक से उनका ब्रेकअप क्यों हो गया था? जाहिर है कि अली और नताशा एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में हिस्सा लिया था। फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया था। अब कई साल बाद अली गोनी ने इशारों ही इशारों में एक्ट्रेस के साथ अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है।
अली गोनी ने बताई रिश्ता टूटने की वजह
अली गोनी हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बारे में कई बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने अपने ब्रेकअप पर भी बात की। अली ने सीधे तौर पर नताशा स्टेनकोविक का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में बताया कि उनका पिछला रिलेशनशिप काफी सीरियस था लेकिन सिर्फ इसलिए ब्रेकअप हो गया क्योंकि उनका पार्टनर चाहता था कि शादी के बाद वो अपने परिवार से अलग रहे।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya क्यों हुए अलग? करीबी ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
परिवार से इमोशनल अटैच्ड हैं अली
अली गोनी ने बातचीत में बताया कि ‘मेरा पिछला रिलेशनशिप काफी ज्यादा सीरियस था। हालांकि हम अलग हो गए क्योंकि उसका कहना था कि यार जब हम फ्यूचर में शादी करेंगे तो हम अलग रहेंगे। मैं उसकी इस बात से सहमत नहीं था।’ एक्टर ने बताया कि सिर्फ परिवार से दूर रहना ही एक कारण था जो उनके रिश्ते के टूटने के लिए काफी रहा। अली ने आगे बताया कि वो अपने परिवार से काफी अटैच्ड हैं और उनसे दूर या अगल रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।
बिग बॉस 14 से शुरू हुई थी लव स्टोरी
उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरा फंडा क्लीयर था कि मैं जहां भी रहूं या जाऊं, अपने परिवार को हमेशा साथ लेकर चलूंगा। मैं अपने परिवार से अलग नहीं रह सकता। मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता, चाहे दुनियाभर की ताकत बीच में आ जाए।’ बता दें कि अपनी बातचीत में अली गोनी ने नताशा स्टेनकोविक का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से साफ था कि वो एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं। फिलहाल अली गोनी टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 14’ से शुरू हुई थी। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines