टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी इन दिनों कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। अली गोनी को अब तक हर शो में कामयाबी मिली है। वहीं, फैंस अली को जल्द ही बिग स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। इसी बीच अली गोनी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में अली गोनी ने रिवील किया कि उन्हें अब तक 5-6 फिल्मों से बाहर किया जा चुका है। एक्टर ने इसका कारण भी रिवील किया है।
अली गोनी को फाइनल होने के बाद फिल्मों से क्यों हटाया?
दरअसल, अली गोनी से सवाल किया कि ऐसी कौन-सी बात है जिसे सुनकर वो एकदम ही शॉक्ड हो गए थे? अली गोनी ने कहा कि उन्हें सबसे शॉकिंग यही लगता है कि वो कई बार फिल्मों के लिए फाइनल हुए हैं और फिल्में साइन करने के बाद उन्हें हटा दिया गया है। अली गोनी ने बताया कि कारण बहुत अजीब होते थे जैसे वो हीरो से ज्यादा गुड लुकिंग हैं।
गुड लुकिंग होना एक्टर के लिए बना मुसीबत
अली गोनी ने बताया जब उन्हें रिजेक्ट करने का ये कारण दिया जाता था, तो उन्हें समझ नहीं आता था कि वो हंसे या रोएं कि वो हीरो से ज्यादा गुड लुकिंग हैं? या उन्हें बुरा लगना चाहिए कि वो हीरो से ज्यादा गुड लुकिंग क्यों हैं? अली गोनी ने बताया कि ये उनके साथ बहुत बार हुआ है। एक्टर ने खुलासा करते हुए कहा, ‘हाल ही में एक सुपरहिट फिल्म आई थी, नाम नहीं लूंगा। उसमें जो मेन हीरो था, उसके सामने जो मेन नेगेटिव था उसमें मैं फाइनल हो गया था और अचानक चेंज इसलिए किया गया क्योंकि मैं हीरो से ज्यादा लम्बा था और ज्यादा हैवी था। ऐसे में अली के पास कोई जवाब ही नहीं था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 और Khatron Ke Khiladi 15 इस साल नहीं होंगे ऑन एयर? क्या है लेटेस्ट अपडेट?
रिजेक्ट होने का कारण सुन शॉक्ड हुए एक्टर
अली गोनी बोले कि लोग बाहर से आकर बॉडी बना रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं कि एक्टर बन जाएं। यहां आकर तुम्हें सुनने को मिल जाए कि तुम गुड लुकिंग हो, इसलिए तुम्हें नहीं लिया। ऐसा मेरे साथ 5-6 बार हो चुका है। हालांकि, अली ने ये भी रिवील किया है कि टीवी में ऐसा नहीं होता। ओटीटी पर भी फर्क नहीं पड़ता, लेकिन फिल्मों में उनके साथ ये हो चुका है।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
28 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines