Aly Goni Jasmin Bhasin Wedding: टीवी के पॉपुलर लव बर्ड्स अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) सभी के फेवरेट कपल बन चुके हैं। इनकी क्यूटनेस पर अब पूरा हिंदुस्तान फिदा है। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इनका रोमांस देखकर फैंस इस जोड़ी के दीवाने हो गए थे। तभी से इनका चार्म फैंस पर चल रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अली गोनी और जैस्मिन भसीन कब शादी करेंगे। हर कोई इन्हें दूल्हा-दुल्हन बनते देखने के लिए बेताब है।
कब होगी अली और जैस्मिन की शादी?
ऐसे में अब फैंस को उनके सवाल का जवाब भी मिल गया है। एक्टर अली गोनी ने खुद फैंस को गुड न्यूज सुना दी है और सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल का सीधा-सीधा जवाब भी दे दिया। हाल ही में मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर से एक बार फिर उनकी और जैस्मिन की शादी पर सवाल किया गया। लेकिन इस बार एक्टर ने जो जवाब दिया है वो सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। अब अली ने सभी को एक उम्मीद दे दी है जिसके बाद हर किसी की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
इस साल शादी के बंधन में बंधेंगे कपल?
दरअसल, अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘मेरी मम्मा बोल रही हैं कि शादी कर लो।’ इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि क्या जैस्मिन अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं? तो इस पर अली सफाई देते हुए कहते हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। वो एक दम तैयार है उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। साथ ही अली ये भी साफ कर देते हैं कि उन्हें भी कोई समस्या नहीं है और वो भी शादी के लिए तैयार हैं। आखिर में उन्हें अपने चाहने वालों को खुश करते हुए कहा, ‘हो सकता है कि आप जल्दी ही सुनोगे।’ यानी वो जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने तलाक के बाद शादी के गाउन को फिर निकाला, आखिर क्या है एक्ट्रेस का इरादा?
इस साल होगी शादी या रोका?
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि इस साल में कुछ हो सकता है। अब उनकी ये बात सुनकर ऐसा लग रहा है कि अगर इस साल अली गोनी और जैस्मिन भसीन शादी नहीं करेंगे तो कम से कम सगाई तो कर ही सकते हैं। ये किसी तरह से अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं। ऐसे में अब फैंस भी ये खबर सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सभी को इंतजार है उस दिन का जब ये फाइनली शादी कर लेंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
55 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines