हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'Alpha' या 'Welcome To The Jungle' शुक्रवार को किसने मारी बाजी? सामने आया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए आज 8 दिनों का समय हो चुका है. वहीं आज आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब लोग यह जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि आज कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Alpha vs Welcome to the jungle

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म को रिलीज हुए आज शुक्रवार को 8 दिन पूरे हो चुके हैं. एक हफ्ते तक खिलाड़ी कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने लगातार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नोट छापे हैं. लेकिन अब इस मूवी को टक्कर देने के लिए एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है.

यह भी पढ़ें: Bhai Tera Star Hai Teaser Out: ‘भाई तेरा स्टार है’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 8वें दिन कितने का किया कारोबार

आज सिनेमाघरों में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हो चुकी है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म, जिसने रिलीज होते ही अक्षय पाजी की फिल्म को पस्त कर दिया है. अब आप भी दोनों फिल्मों की कमाई जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए होंगे, तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में जानते हैं. सैकनिल्क के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की बात करें, मूवी ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने 7 दिनों में 93.15 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं फिल्म ने 8वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक 97.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘Punjab 95’ की हुई वापसी, ‘Satluj’ नाम से OTT पर हुई स्ट्रीम

‘अल्फा’ ने पहले दिन छापे इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और बॉबी देओल की मच अवेटेड ‘अल्फा’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. फिल्म में आलिया का काफी शानदार और दमदार किरदार दिखाया गया है. वहीं इस मूवी में ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिला है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘अल्फा’ ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं दोनों फिल्मों की कमाई देखने के बाद दर्शक काफी हैरान हो रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola