पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया है. हालांकि, आज हम आपको दिलजीत दोसांझ की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो काफी लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी.
सतलुज फिल्म

2 / 5
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं 'पंजाब 95' है. लेकिन अब इस मूवी का नाम बदल दिया गया है, जिसका नया टाइटल 'सतलुज' है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है.
सतलुज फिल्म कहां देखें?

3 / 5
आपको बता दें कि साल 1995 में जसवंत सिंह खालरा लापता हो गए थी. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है. इस मूवी को RSVP व मैकगफिन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किया गया है. वहीं फिल्म का डायरेक्शन हनी त्रेहान ने किया है. इस फिल्म में दिलजीत के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान ने भी अहम किरदार निभाया है.
सतलुज फिल्म का निर्देशन किसने किया

4 / 5
डायरेक्टर हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी फिल्म 'Satluj' (पंजाब 95) की पहली स्क्रीनिंग साल 2022 में हुई थी. हालांकि, इस मूवी में सेंसर बोर्ड ने मेकर्स के 22 कट लगाने को कहा था. लेकिन साल 2024 में यह खबर सामने आई की CBFC ने फिल्म 100 से ज्यादा कट्स सुझाए है. वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम बदलने को भी कहा था, बोर्ड ने मूवी का नाम पंजाब की नदी सतलुज के नाम पर रखने की सलाह दी थी.
दिलजीत दोसांज

5 / 5
हालांकि, साल 2025 में दिलजीत दोसांज ने अपने फैंस से फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर माफ़ी भी मांगी थी. उन्होंने कहा थी कि कुछ चीजें में नियंत्रण से बाहर है, जिसके बाद दर्शकों को लगा था कि शायद अब यह मूवी रिलीज नहीं होगी. लेकिन अब यह मूवी 'Satluj' (पंजाब 95) जी5 पर रिलीज कर दी गई है.