Alpha Box Office Collection: क्या मंडे टेस्ट की 'अग्निपरीक्षा' पार कर पाई आलिया की 'Alpha'? जानिए 4 दिनों की कुल कमाई

Alia Bhatt Alpha Movie Collection: आलिया भट्ट की फिल्म Alpha का मंडे को बुरा हाल रहा. फिल्म ने संडे को जितनी अच्छी कमाई की थी, सोमवार को उतने ही खराब आंकड़े देखने को मिले. आइए जानते हैं इन 4 दिनों की कुल कमाई.

alpha box office collection

alpha box office collection

Alpha Monday Test Result: आलिया भट्ट और शार्वरी की फिल्म Alpha 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई. यह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला लीड वाली फिल्म है. फिल्म में एक्शन, थ्रिल और कुछ मजेदार सीन हैं. लेकिन इसके रिव्यूज मिक्स्ड आए. फिर भी दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह फिल्म सोमवार के टेस्ट में पास हुई? आइए जानते हैं 4 दिनों की कमाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल

रविवार के दिन फिल्म Alpha का प्रदर्शन देखकर मंडे को भी काफी उम्मीदें थी. लेकिन मनचाहा रिजल्ट सामने नहीं आया. मंडे टेस्ट में अल्फा बुरी तरह फेल हो गई. कल यानी सोमवार को फिल्म ने मात्र 3.85 करोड़ की कमाई कर पाई. हालांकि, पिछले 3 दिनों का कलेक्शन काफी अच्छा रहा था.

ओपनिंग डे से बेहतर शुरूआत

फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को भारत में करीब 9.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किए. कुल 7500 से ज्यादा शोज में यह आंकड़ा आया. विदेश में भी अच्छी कमाई हुई, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 15-16 करोड़ के आसपास पहुंच गया. ट्रेड ने शुरुआत में कम उम्मीद जताई थी, लेकिन आलिया की स्टार पावर और स्पाई थीम ने मदद की.

विज्ञापन

वीकेंड का जोरदार प्रदर्शन

शनिवार को कमाई बढ़कर 11.5 करोड़ नेट हो गई. रविवार को और उछाल आया, जहां फिल्म ने 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीन दिनों के वीकेंड में भारत में 34 करोड़ नेट कलेक्शन हो चुका था. भारत का ग्रॉस 40.80 करोड़ के करीब पहुंचा. विदेश में कुल 18 करोड़ ग्रॉस हो गए. वर्ल्डवाइड ग्रॉस 58-60 करोड़ तक पहुंच गया. दर्शकों ने मुंह-जुबानी तारीफ की, खासकर आलिया-शार्वरी की जोड़ी और ऋतिक रोशन के कैमियो को पसंद किया.

विज्ञापन

मंडे टेस्ट में गिरावट की मुख्य वजहें

दरअसल, सोमवार को सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्युपेन्सी गिरकर महज 10.97% रह गई. रविवार को जहां देश भर में इसके 7,439 शोज़ चल रहे थे, वहीं सोमवार को यह घटकर 5,128 शोज़ पर आ गए. YRF Spy Universe की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है, लेकिन आलोचकों और दर्शकों से मिल रहे मिले-जुले रिस्पॉन्स के कारण वर्किंग डेज का रास्ता काफी कठिन नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ