शाहिद कपूर की 'Cocktail 2' से आगे निकली अक्षय कुमार की 'Welcome To The Jungle', जानें दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. हालांकि, अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों स्टार्स की फिल्मों में से किसने ज्यादा कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Cocktail 2 vs Welcome to the jungle

Cocktail 2 vs Welcome to the jungle ने कितने का किया कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. लेकिन हम आपको शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बताएंगे. बता दें कि शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज की गई थी, तो वहीं खिलाड़ी कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज की गई थी. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. अगर आप भी दोनों स्टार की फिल्मों की कमाई के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, हम ‘कॉकटेल 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें, तो इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव नजर आए हैं. इस मूवी में 30 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया है. फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अब तक 117.55 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म को आज रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. मूवी ने 11वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे थिएटर्स में देखने का प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

जानें ‘कॉकटेल 2’ का कुल कलेक्शन

वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बात करें, तो यह मूवी 19 जून को रिलीज की गई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आई है. फिल्म को रिलीज हुए अब तक 18 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 18वें दिन 0.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘कॉकटेल 2’ ने अब तक 92.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ