हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई आलिया की 'अल्फा', कमाए महज इतने करोड़

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है. लेकिन मूवी मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Alpha फिल्म ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मल्टीस्टारर फिल्म अल्फा इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. यह फिल्म 03 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जो फीमेल स्पाई है. इस मूवी में आलिया के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद नहीं आई है और फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Mohanlal की ‘दृश्यम’ से 100 गुना ज्यादा भौकाली है ये फिल्म, सस्पेंस-थ्रिलर देख पकड़ लेंगे माथा

‘अल्फा’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने चौथे दिन कितने का कारोबार किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन यानी आज मंडे (06 जुलाई) को 3.85 करोड़ रुपये छापे हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने शनिवार को 11.5 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अल्फा ने दुनियाभर में 63.64 करोड़ और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 37.85 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कैमियों को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Prime Video पर छाई 8 एपिसोड की ये दमदार मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, कहानी का हर मोड़ करेगा हैरान

अल्फा का निर्देशन किसने किया है?

इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो इसे दर्शकों का काफी शानदार सपोर्ट मिला था लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है. यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों और क्रिटिक्स का कुछ खास साथ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. आपको बता दें कि इस मूवी को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अब तक की सबसे कम कलेक्शन किया है. वहीं इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्में, जैसे ‘वॉर 2’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’, ने बॉक्स ऑफिस काफी जबरदस्त कलेक्शन किया था. बता दें कि फिल्म अल्फा का निर्देशन शिव रवेल (Shiv Rawail) ने किया है

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola