Mohanlal की 'दृश्यम' से 100 गुना ज्यादा भौकाली है ये फिल्म, सस्पेंस-थ्रिलर देख पकड़ लेंगे माथा
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम आपको पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप दृश्यम मूवी को भूल जाएंगे. इस मूवी में आपको काफी शानदार एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.

आप भी ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको मोहन लाल की दृश्यम भी कमजोर लगने लगेगी. इस मूवी के अंदर दमदार कहानी, शानदार स्क्रीनप्ले और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में आपको धांसू एक्शन भी देखने को मिलने वाला है.
ब्लास्ट फिल्म
2 / 5इस मूवी में आपको फैमिली ड्रामा के साथ माइंड गेम्स खेलने को मिलने वाला है. यह फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हुई है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर कोहराम मचा रही है. इस फिल्म को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आप भी इन दिनों कुछ हटके देखना चाहते हैं, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.
ब्लास्ट फिल्म कब रिलीज हुई थी
3 / 5हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि तमिल भाषा की फिल्म ‘Blast’ है. यह मूवी 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इस मूवी में एक्शन किंग अर्जुन सरजा (Arjun Sarja) और अभिरामी (Abhirami) ने अहम किरदार निभाया था.
ब्लास्ट फिल्म की कहानी
4 / 5फिल्म ब्लास्ट की शुरुआत काफी सरल होती है. लेकिन बाद में यह फिल्म इतनी खतरनाक और एक्शन से भर जाती है, जिसे देखकर आपका माथा चकरा जाएगा. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस परिवार का एक सदस्य काफी बड़ा रहस्य छिपाए बैठा है. यह फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक आपको किसी भी पल बोर नहीं होने देगी.
ब्लास्ट फिल्म ओटीटी पर कहां देखें?
5 / 5अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को हर कोई प्यार और सपोर्ट कर रहा है. फिल्म को आईएमडीबी पर 7.4 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. इस मूवी की सबसे बड़ी ताकत फिल्म का क्लाइमैक्स है, जो आपको अंत के 30 मिनट तक पलक भी नहीं झपका पाएंगे.


















