---विज्ञापन---

Filmfare Awards South 2022 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का जलवा, बटोरे इतने अवॉर्ड्स

मुंबई: फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2022 (Filmfare Awards South 2022) का आयोजन बेंगलुरु के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (International Exhibition Centre) में हुआ। इस कार्यक्रम में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों सम्मानित किया। लेकिन इस शाम में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला।---विज्ञापन--- अभी पढ़ें – […]

---विज्ञापन---

मुंबई: फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2022 (Filmfare Awards South 2022) का आयोजन बेंगलुरु के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (International Exhibition Centre) में हुआ।

इस कार्यक्रम में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों सम्मानित किया। लेकिन इस शाम में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Aamir Khan की ऐड फिल्म पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप, विवेक अग्निहोत्री बोले- ‘ऐसी बकवास करते हैं..

‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) ने तेलुगु श्रेणी में अधिकांश अवॉर्ड हासिल किए, जिससे खुश होकर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संदेश लिखकर सभी को धन्यवाद किया। अल्लू अर्जुन ने लिखा, “पुष्पा ने फिल्मफेयर 2022 में क्लीन स्वीप किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ मेल सिंगर, सर्वश्रेष्ठ फीमेल सिंगर और सर्वश्रेष्ठ फिल्म। आप सभी को धन्यवाद। विनम्र।”

---विज्ञापन---

इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें ‘पुष्पा’ की टीम को ट्रॉफी लिए हुए देखा जा सकता है। वहीं अभिनेता काले रंग की सूट में काफी जंच रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गीत लिखने वाली देवी श्री प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम का खिताब दिया गया। श्रीवल्ली का प्रदर्शन करने वाले सिड श्रीराम और ऊ अंत्वा का प्रदर्शन करने वाली इंद्रावती चौहान को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का पुरस्कार दिया गया।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें Happy Birthday Big B: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी खास बधाई

---विज्ञापन---

इस बीच, अल्लू अर्जुन अगली बार ‘पुष्पा: द रूल’ में दिखाई देंगे। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फ़ासिल अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। शूटिंग 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच शुरू होने की उम्मीद है। सीक्वल अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच एक विवाद के इर्द-गिर्द घूमेगी।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Oct 10, 2022 03:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola