Pushpa 2 Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने में अब बस तीन दिन का टाइम रह गया है। ऐसे में फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन रहा है। हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी आने लगे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ‘पुष्पा 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी सुनने में आ रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म ‘आरआरआर’ को भी टक्कर दे सकती है।
नया रिकॉर्ड बना सकती है ‘पुष्पा 2’
हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं कि ‘पुष्पा 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कोई नया रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि, अगर फिल्म को लेकर बने बज को देखा जाए, तो ऐसा लग रहा है कि ये अपनी रिलीज के दिन कोई बड़ा धमाका कर सकती है। इतना ही नहीं बल्कि अगर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की पहले दिन की कमाई को लेकर की गई प्रीडिक्शन सच साबित होती है, तो ये फिल्म देश की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है।
‘पुष्पा 2’ की पहले दिन की संभावित कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेड एनालिस्ट का दावा है कि ‘पुष्पा 2’ अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही दुनियाभर में 250-275 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है, ऐसा बस फिल्म को बने बज और लोगों में इसके बढ़ते क्रेज को देखकर कहा जा रहा है।
क्या ‘पुष्पा 2’ RRR से आगे निकल पाएगी?
इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’, ‘आरआरआर’ की फिल्म को पछाड़ सकती है। अगर ‘पुष्पा 2’ 275 करोड़ रुपये पर ओपनिंग करती है, तो ये फिल्म करंट की सबसे बड़ी ओपनर ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ देगी। बता दें कि ‘आरआरआर’ ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 257 करोड़ रुपये का मोटा कारोबार किया था।
क्या ‘पुष्पा 2’ तेलुगु स्टेट में पहले दिन 100+ करोड़ कमा पाएगी?
रिपोर्ट्स का दावा है कि ‘पुष्पा 2’ अकेले तेलुगु राज्यों में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इतना ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी फिल्म के 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म क्या-क्या कमाल करती है।
यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala की जिंदगी में रहेंगी Samanta, सौतन नहीं तो कौन हैं ये? जो Naga की वाइफ की लाइफ
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
8 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
10 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
11 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
11 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
13 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines