साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट से डेढ़ साल बाद बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उन्हें साल 2024 में हुए भगदड़ मामले में पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल, साल 2024 में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. वहीं अब इस मामले को लेकर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट से समन भेजा गया है. इस बात की पुष्टि एक्टर की लीगल टीम ने किया है.
ANI से बात करते हुए अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने जानकारी दी है कि एक्टर को कोर्ट से समन मिला है. अभिनेता की लीगल टीम ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट से समन मिला है और अल्लू अर्जुन को 22 जून यानी सोमवार को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ के बाद इन फिल्मों और सीरीज पर टिकी हैं फैंस की निगाहें, जानें कब और कहां होंगी रिलीज
जानिए क्या है भगदड़ का पूरा मामला
अगर आप नहीं जानते हैं कि अल्लू अर्जून को किस भगदड़ मामले में कोर्ट से समन मिला है, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे. आपको बता दें कि साल 2024 को अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, इस दौरान सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अचानक हैदराबाद के संध्या थिएटर चले गए थे और उन्होंने अपनी कार के सनरुफ से बाहर निकल कर फैंस का अभिवादन कर रहे थे. एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी और इस दौरान एक महिला और उनका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘The Family Man 4’ से पहले देख डालें मनोज बाजपेयी की ये 5 फिल्में-सीरीज, वीकेंड हो जाएगा शानदार
कब हुआ था अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज
आपको बता दें कि इस मामले में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 गिरफ्तार भी किया गया था. हालांकि, एक्टर को 14 दिसंबर को अंतरिम जमानत दे दी गई थी. लेकिन एक्टर के खिलाफ 24 दिसंबर को एक ऑफिशियल चार्जशीट फाइल की गई थी. अल्लू अर्जुन को चिक्कडापल्ली पुलिस ने आरोपी संख्या 11 ए के तहत मामला दर्ज किया था. इतना ही नहीं थिएटर मैनेजमेंट के साथ अल्लू की सिक्योरिटी टीम सहित 23 लोगों का नाम शामिल है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines