'कॉकटेल 2' के बाद इन फिल्मों और सीरीज पर टिकी हैं फैंस की निगाहें, जानें कब और कहां होंगी रिलीज

सिनेमाघरों में आज शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रही है. हालांकि, दर्शक अब इन हिंदी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

upcoming movie and series
1 / 6

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' आज यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रही है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब दर्शक 'कॉकटेल 2' के बाद किन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. आईएमडीबी के अनुसार 'कॉकटेल 2' के बाद फैंस इन 5 फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'वेलकम टू द जंगल' मूवी का नाम आता है. इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, दलेर मेहंदी और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए हैं. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 43 / 6

दूसरे नंबर 'धमाल 4' का नाम मौजूद है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें भर-भरकर कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में एक बार अरशद वारसी और जावेद अख्तर के बीच की शानदार कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा और संजीदा शेख अहम किरदार में नजर आए हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

अल्फा

अल्फा4 / 6

तीसरे स्थान पर आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का नाम शामिल है. इस मूवी में आपको ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिलने वाली है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

इक्का

इक्का5 / 6

चौथे नंबर पर सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का नाम आता है. इस मूवी को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को स्ट्रीम किया जाएगा.

प्रीतम पेड्रो

प्रीतम पेड्रो6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'प्रीतम पेड्रो' का नाम आता है, जिसे 03 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस सीरीज को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में संजय दत्त, बोमन ईरानी और विक्रांत मैसी ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन