सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आज 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का बर्थडे है। अब इतना खास मौका है, तो जाहिर है कि अल्लू के फैंस के लिए कुछ तो खास होगा ही। इस बीच हम भी आपको अल्लू अर्जुन के उन डांस के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने अपने मूव्स से वाइल्ड फायर मचाया। आइए जानते हैं कि किन-किन गानों पर अल्लू अर्जुन का डांस सुपरहिट रहा है?
अल्लू अर्जुन ने इन गानों में मचाया वाइल्ड फायर
‘आ अंटे’
फिल्म ‘आर्या’ में अल्लू अर्जुन ने ‘आ अंटे’ पर बेहद कमाल का डांस किया था। इस गाने पर अल्लू के डांस मूव्स इतने कमाल के थे कि इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हुई थी। इस गाने का अपना फैनबेस है और लोगों ने अभिनेता के डांस की खूब सराहना की थी।
‘बूटा बोम्मा’
अल्लू अर्जुन का ‘बूटा बोम्मा’ सॉन्ग भी बेहद पॉपुलर है। जी हां, इस गाने ने भी यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचाया था। इस गाने में अल्लू अर्जुन संग पूजा हेगड़े की जोड़ी जम रही है और गाने को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है।
‘सीटी मार’
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘डीजे’ का गाना ‘सीटी मार’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के गाने ‘सीटी मार’ को सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ में कॉपी भी किया दा चुका है, जिसको लेकर बॉलीवुड में कॉपी ट्रेंड की चर्चा भी हुई थी।
‘मिस्टर परफेक्ट’
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ का गाना ‘मिस्टर परफेक्ट’ भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने में अल्लू के डांस मूव्स के आज भी लोग दीवाने हैं और इसके लिए अभिनेता की खूब तारीफ भी होती है।
‘ऊं अंटावा’
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना ‘ऊं अंटावा’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने में अल्लू के संग सामंथा ने डांस किया था। दोनों के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर खूब कमाल किया था और ये लोगों को बेहद पसंद आया था।
‘किसिक’
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘किसिक’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी और ये लोगों को खूब पसंद भी आया। इस गाने में अल्लू के संग श्रीलीला ने परफॉर्म किया है।
यह भी पढ़ें- ताहिरा कश्यप को दूसरी बार क्यों हुआ कैंसर? 7 साल के बाद फिर जानलेवा बीमारी से सामना
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines