Pushpa 2 on Netflix: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: दू रूल’ इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रूल कर रही है। यही नहीं सिर्फ 4 दिन के अंदर इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। पिछले साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 सिनेमाघरों में पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ये हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है जिसने दुनियाभर में 1741 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने ओटीटी पर कमाल दिखा दिया है।
पुष्पा 2 ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। 5 दिनों बाद भी ये फिल्म ओटीटी पर वर्ल्डवाइड लेवल पर ट्रेंड कर रही है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी पुष्पा 2 वैश्विक गैर-अंग्रेजी कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 से पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड लेवल पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही थी।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इससे पहले मेकर्स ने सिनेमाघरों में भी रीलोडेड वर्जन को फिल्म के साथ उतारा था जिसके बाद से पुष्पा 2 का ड्यूरेशन 3 घंटे 44 मिनट हो गया है। 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ पुष्पा 2 को नेटफ्लिक्स पर देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Game Changer OTT: Pushpa 2 के बाद ‘गेम चेंजर’ ओटीटी पर देगी दस्तक, कब-कहां होगी स्ट्रीम?
पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन
पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन साबित कर दिया था कि ये लंबे रेस का घोड़ा होगी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखा भी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1741.75 करोड़ रुपये छापे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी सिनेमा के 100 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines