फिल्म ‘जन नायकन’ के ट्रेलर रिलीज के बाद क्यों ट्रोल हुए Thalapathy Vijay, क्या है पूरा मामला?

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी मोस्ट अवेटेड और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ट्रेलर को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया है. हालांकि, अब इसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay. IMAGE CREDIT- Social media

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी मोस्ट अवेटेड और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिन यानी 3 जनवरी 2026 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया, लेकिन अब विजय को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर थलापति विजय को ट्रोल क्यों किया जा रहा है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह? और क्या है पूरा मामला?

क्यों ट्रोल हुए विजय और फिल्म का ट्रेलर?

दरअसल, जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो वायरल हो गया, लेकिन इसके सीन्स ने जल्द ही यूजर्स के कान भी खड़े कर दिए. जब लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखा, तो उन्हें पता लग गया कि ये नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक है. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने दोनों फिल्मों के सीन्स की आपस में तुलना भी कर डाली.

Advertisment

नंदमुरी बालकृष्ण बने वजह

एक यूजर ने कहा कि विजय की फिल्म से ज्यादा तो नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ बेहतर है. दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ‘यूट्यूब पर भगवंत केसरी मौजूद है, इसलिए ‘जन नायकन’ को देखकर अपना पैसा बर्बाद ना करें. एक और यूजर ने कहा कि इसके बजाय ओरिजनल फिल्मों को थिएटर में देखें.

क्या बोले यूजर्स?

एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘भगवंत केसरी’ के सामने विजय की फिल्म तो कुछ भी नहीं है. इसके अलावा भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं. ना सिर्फ फिल्म बल्कि विजय को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहा है. एक तरफ जहां फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट देखी जा रही थी, तो वहीं अब लोग इसे ट्रोल करने में लगे हुए हैं.

कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’?

इसके अलावा अगर फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में बॉबी ने खूंखार विलेन का रोल अदा किया है. इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और प्रियमणि भी बेहद अहम रोल निभा रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ