Film Release in 2027: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो कम बजट की होने के बाद भी हिट हो जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं, जो बड़े बजट के बाद भी फ्लॉप साबित निकल जाती हैं. साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जो टिकट खिड़की पर नोटों का सैलाब लेकर आएगी. इतना ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े सुपरस्टार्स की भी एंट्री होगी. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्में हैं और कौन-से स्टार्स नजर आने वाले हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
2027 में रिलीज होंगी 3 बड़ी फिल्में
दरअसल, हम जिन स्टार्स की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, प्रभास और महेश बाबू हैं. तीनों ही 2027 में अपनी फिल्मों के साथ आने वाले हैं. अब जाहिर है कि इतने बड़े स्टार्स अगर एक ही साल में अपनी-अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर तो नोटों का सैलाब आना ही है. वहीं, अगर इन तीनों की फिल्मों की बात करें तो तीनों ही फिल्में बेहद शानदार फिल्में हैं.
अल्लू अर्जुन (एए22)
साउथ के पॉपुलर स्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘एए22’ को लेकर चर्चा में हैं. साल 2025 में अप्रैल के महीने में एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से ‘एए22’ लाइमलाइट में है. बता दें कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की 22वीं फिल्म होने वाली है. इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. हालांकि, फिल्म ने मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2027 में ही रिलीज किया जाएगा.
महेश बाबू (वाराणसी)
इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ भी सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म का ग्रैंड इवेंट हुआ है, जिसके बाद लोगों में इसको लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. फिल्म से एक्टर का लुक भी सामने आ चुका है और वो ‘रुद्र’ के तौर पर नजर आने वाले हैं.
प्रभास (स्पिरिट)
इसके अलावा इस लिस्ट में प्रभास का भी नाम शामिल है, जो अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार की मानें तो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी. उम्मीद है कि इसे भी 2027 में ही रिलीज किया जाएगा. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में अपने रोल के लिए प्रभास खूब मेहनत कर रहे हैं और स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें- यूट्यूबर अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, 20 दिन से लगातार आ रहे कॉल-मैसेज
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines