साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। ये फिल्म पिछले साल दिसंबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस फिल्म की सफलता के बाद चर्चा है कि अल्लू अर्जुन अपना नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें अंक ज्योतिष ने सलाह दी है जिसके बाद हो सकता है कि सुपरस्टार अपना नाम बदल लें। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन को क्या सलाह मिली है?
अंक ज्योतिष से क्या मिली सलाह?
कोइमोई और सिने जोश की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंक ज्योतिष के सिफारिशों के आधार पर अल्लू अर्जुन को अपने नाम में दो अल्फाबेट दो ‘U’ और दो ‘N’ जोड़ने की सलाह मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि सुपरस्टार इन दोनों शब्दों को अपने नाम के साथ जोड़ने की संभावना को तलाश रहे हैं।
क्या है नाम बदलने के पीछे का कारण?
रिपोर्ट के मुताबिक, अंक ज्योतिष से मिली इस सलाह के पीछे का कारण अल्लू अर्जुन की सफलता को बढ़ाना और उनके करियर को मजबूत बनाना है। हालांकि इन दावों पर सुपरस्टार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि अल्लू अर्जुन क्या सच में अपना नाम बदलेंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें: नागिन 7′ पर एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, ईद पर फैंस को मिला खास सरप्राइज
एटली के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में
बता दें कि फिलहाल अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ डायरेक्टर एटली के साथ होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पैन इंडिया फिल्म का नाम फिलहाल ‘AA22’ रखा गया है जिसका ऐलान सुपरस्टार अपने जन्मदिन 8 अप्रैल को कर सकते हैं।
अल्लू अर्जुन ने वसूली तगड़ी फीस
एटली के साथ फिल्म को लेकर यह खबर भी आई है कि उन्होंने ‘AA22’ के लिए मोटी फीस वसूली है। इस बात का दावा सेलिब्रिटी फैन पेज ने किया था। जिसमें बताया गया कि सुपरस्टार ने अपनी अगली फिल्म के लिए 100 या 150 नहीं बल्कि 175 करोड़ रुपये फीस वसूली है। इसके साथ ही उन्होंने हाईएस्ट फीस लेने वाले प्रभास का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पोस्ट में बताया गया कि अल्लू अर्जुन इंडिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines