Allu Arjun ने 'गणपति विसर्जन' में किया जोरदार डांस, नन्हीं अरहा ने भी दिया पिता का साथ

Allu
विज्ञापन

मुंबई: उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरा देश बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है। इस बीच साउथ के स्टनर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गणपति विसर्जन करने निकले हैं।

अभिनेता ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) उत्सव से एक नया वीडियो साझा किया। इस दौरान तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन के साथ उनकी बेटी अरहा भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर गणपति विसर्जन (Allu Arjun Ganpati Visarjan Video) को भव्य तरीके से मनाया। बाप-बेटी की जोड़ी एक साथ सड़क पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आई, जिसका वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है।

Advertisment

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अल्लू के साथ उनके स्टाफ और पूरी टीम भी शामिल हुई, जिन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया। वीडियो साझा करते हुए, अल्लू अर्जुन ने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।”

वायरल हो रहे क्लिप में अल्लू को अपनी बेटी अरहा को बाँहों में उठाए कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वो अपनी टीम के साथ डांस भी करते हैं। गणपति विसर्जन शुरू करने से पहले उन्होंने सड़क पर नारियल तोड़ने की रस्म को भी अदा किया।

विज्ञापन

वीडियो में नन्हीं अरहा को भी पिता की गोद में थिरकते हुए और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने साल 2011 में शादी की थी। कपल दो बच्चों अयान और अरहा के माता-पिता हैं। हाल ही में अल्लू की पत्नी स्नेहा ने गणेश चतुर्थी उत्सव की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थीं।

विज्ञापन

अल्लू अपनी फिल्म ‘पुष्पा – द राइज: पार्ट 1’ की रिलीज के बाद से ही देशभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई की। वहीं इस फिल्म का सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ भी फ्लोर पर आ चुका है और मेकर्स ने इसकी तैयारी में जुट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ