Alliance Winner: पॉपुलर रियलिटी शो ‘अलायंस’ को अपना पहला विनर मिल गया है. टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर शो जीत गई हैं. मिनी ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर जीत हासिल की है. ट्रॉफी के साथ-साथ उन्होंने 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता है. फैंस मिनी को खूब बधाई दे रहे हैं.
टॉप पांच कंटेस्टेंट्स
शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की अगर बात करें, तो अली पहले ही ‘एस ऑफ द वीक’ के फाइनलिस्ट बन चुके थे, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स रूही दोसानी, मिनी माथुर, नीति टेलर और कुशल टंडन को फाइनलिस्ट बनने के लिए आमने-सामने की टक्कर झेलनी थी. सेमी-फाइनल में कुशल मिनी से हार गए और नीति रूही से हार गईं, जिससे अली के साथ रूही और मिनी फाइनलिस्ट बनें.
फिनाले में हुआ ड्रामा
इतना ही नहीं बल्कि शो के फिनाले में थोड़ा बहुत ड्रामा भी हुआ, जब शो के कई पूर्व खिलाड़ी वापस आए और उनमें से कई लोगों ने वंशज सिंह को निशाना बनाया. इसके अलावा डेजी शाह ने उन्हें इसलिए भी खरी-खोटी सुनाई क्योंकि उन्होंने कहा था कि शो में डेजी का कोई योगदान नहीं था.
शो को मिला पहला विनर
वहीं, सीमा सचदेह ने भी उन कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने दावा किया था कि वो और सोहेल खान शो में छुट्टियां मनाने आए थे. इस तरह फिनाले का माहौल थोड़ा गरम जरूर नजर आया, लेकिन दर्शकों ने इसको भरपूर एंजॉय किया. वहीं, जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बता देते हैं कि ये शो जॉन डी मोल के बनाए डच रियलिटी शो ‘डी बॉन्डजेनोटन’ (De Bondgenoten) का अडैप्टेशन है. अब इस शो को इसका पहला विनर मिल चुका है.
मिनी माथुर ने क्या कहा?
इसी के साथ अगर शो की विनर मिनी माथुर की बात करें तो जीत के बाद मिनी ने अपने सफर के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जीत और भी महिलाओं को खुद को चुनौती देने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी. अब हर कोई मिनी को विनर बनने की बधाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 का नया प्रोमो रिलीज, आखिर क्या है Vardaan? सलमान खान ने पूछा सवाल
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
52 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines