मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच सब ठीक है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें फैली हुई थी कि कपल के बीच सब ठीक नहीं है, लेकिन अब इस जोड़ी ने अपने प्यार की चमक से सारे अपवादों के धुंधलेपन को गायब कर दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी फ्लर्टी चैट के साथ अलगाव की अफवाहों पर फाइनली फुल स्टॉप लगा दिया है।
शुक्रवार की शाम, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट पिंक अवतार से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें रणवीर पिंक कलर की ब्लेजर, पैंट और टर्टल नेक टी-शर्ट के साथ मैचिंग पिंक स्नीकर्स कैरी किए। यहां तक की उन्होंने पिंक कलर के ही शेड्स भी पहने।
रणवीर की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आते ही कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone shuts up seperation rumours) भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने डैशिंग हस्बैंड की तस्वीरों को देखते ही लिखा, “एडिबल”। वाइफी के कमेंट पर रणवीर ने भी किस वाली इमोजी के साथ जवाब दिया।
बता दें, रणवीर और दीपिका ने छह सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी कर ली। कुछ समय पहले ट्विटर पर एक वायर पोस्ट में कहा गया था कि ‘दीपिका और रणवीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है’। बस फिर क्या था ये खबर अफवाहों के बाजार में तेजी से फैलने लगी। लेकिन अब दीपिका ने अपने प्यार भरे कमेंट के जरिए फैंस को भी राहत की सांस दे दी है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16 के घर में कैद हो चुके हैं वो 14 प्रतिभागी, इनमें से कई नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
वर्कफ्रंट पर बात करें तो, रणवीर आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी हैं। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। रणवीर के पास रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी है।
वहीं दीपिका के वर्क प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो, उनकी झोली में ‘पठान’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’ और ‘द इंटर्न’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines