Alka Yagnik Health Update: मशहूर सिंगर अलका याग्निक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, अलका वायरल अटैक का शिकार हुई हैं और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। जैसे ही अलका के फैंस ने इस खबर को सुना तो हर कोई चिंता में आ गया। सभी सिंगर से उनका हाल जानने की कोशिश करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सभी अलका याग्निक की हेल्थ को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। अलका याग्निक ने पोस्ट करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी सभी फैंस, फ्रेंड्स, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि एक वायरल अटैक के बाद मुझे सुनने में दिक्कत हो रही है। सिंगर ने लिखा कि एक दिन जब मैं फ्लाइट से बाहर आ रही थी, तो मुझे सुनाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही सिंगर ने लोगों को सलाह भी दी है कि वो लाउड म्यूजिक से दूर रहें।
सिंगर ने फैंस से दुआ करने को कहा
अब इसके कुछ सप्ताह बाद मैं आपके साथ इसे शेयर कर रही हूं। सिंगर ने कहा कि सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कहां हूं? अलका ने जानकारी देते हुए आगे लिखा कि मेरे डॉक्टर ने इस बीमारी को एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज बताया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से होता है। अचानक हुई इस बीमारी ने मुझे सच में हैरान कर दिया है और मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं। आप मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।
यूजर्स को हुई अलका की चिंता
अलका का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस और यूजर्स चिंता में आ गए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये जानकर बहुत दुख हुआ, आप अपना ध्यान रखना। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम आपके लिए दुआ करते हैं, आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये जानकर बहुत हैरानी हुई, आप ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स करके फैंस और यूजर्स सिंगर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
अलका का है बड़ा फैनबैस
बता दें कि अलका याग्निक एक कमाल की सिंगर हैं। उनकी आवाज के लोग बेहद दीवाने हैं ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि देशभर में अलका का अपना एक अलग ही जलवा है। हर कोई उनके गानों को बेहद पसंद करता है। बताते चलें कि अलका ने अब तक 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो आपने आपमें बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Forbes 2024 की लिस्ट में बॉलीवुड की Highest Paid Actresses कौन? Kangana Ranaut किस नंबर पर?
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines