Forbes 2024 की लिस्ट में बॉलीवुड की Highest Paid Actresses कौन? Kangana Ranaut किस नंबर पर?

Highest Paid Actress: हिंदी सिनेमा की हसीनाएं भी अब एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। ऐसे में बी-टाउन की सबसे महंगी एक्ट्रेस कौन हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो ये ऑर्टिकल आपके लिए ही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हसीना?

highest paid actress

highest paid actress

Highest Paid Actress: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी दीपिका पादुकोण (Highest Paid Actress) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है। जी हां, दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है। एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर अक्सर नजर आ जाता है। वहीं, दीपिका पादुकोण अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। जी हां, जैसे ही दीपिका का नाम सुर्खियों में आया तो लोगों के मन में सवाल आया कि आखिर अब ऐसा क्या हुआ, तो भई आपको बता देते हैं कि दीपिका ने बी-टाउन की कई हसीनाओं को पछाड़ दिया है और अब वो सबसे ऊपर आ गई हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हसीना कौन?

दरअसल, आईएमडीबी की मदद से फोर्ब्स की एक लिस्ट के अनुसार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा दीपिका पादुकोण ने इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ दीपिका हिंदी सिनेमा की ‘हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस’ की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई हैं।

विज्ञापन

कितनी फीस लेती हैं दीपिका पादुकोण?

वहीं, अगर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बात करें तो कथित तौर दीपिका एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इस टाइम दीपिका बी-टाउन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हसीना हैं। अगर इस लिस्ट में दूसरे नंबर की बात करें तो दूसरे नंबर अभिनेत्री कंगना रनौत हैं। जी हां, कंगना रनौत अपनी हर फिल्म के लिए15 से 27 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, अगर इस लिस्ट में तीसरे नंबर की बात करें तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अभिनेत्री कटरीना कैफ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कहा जा रहा है कि कैटरीना भी एक फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

दीपिका ने किया कई बड़े बजट की फिल्मों में काम

इसके साथ ही अगर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बात करें तो वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर है, जो बेहद हैरान करने वाला है। कथित तौर पर आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये लेती हैं। इसी के साथ इस लिस्ट में कई अन्य एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट को देखकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे बीता साल दीपिका के लिए बेहद कमाल का रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि पिछले साल दीपिका ने कई बड़े की फिल्मों में काम किया था। ऐसे में उनका इस लिस्ट में शामिल होना तो लाजिमी था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ