अलका याग्निक बेहद पॉपुलर सिंगर है और देश-विदेश में उनकी बड़ी फैन-फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को खूब प्यार मिलता है। इस बीच अब अलका अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, अलका ने ओसामा बिन लादेन के उनके बड़ा फैन होने पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि इस पर सिंगर का क्या कहना है?
अलका याग्निक ने किा रिएक्ट
दरअसल, हाल ही में अनु रंजन के साथ एक इंटरव्यू में अलका याग्निक नजर आईं। इस दौरान सिंगर से पूछा गया कि सीआईए ने कुमार शानू, आपके और उदित नारायण के हिंदी सिनेमा के दिए गानों को खंगाला था और इतना कुख्यात आंतकी आपके गानों का फैन था। इस पर आपका क्या कहना है? इस पर जवाब देते हुए अलका ने कहा कि क्या ये मेरी गलती है?
ओसामा बिन लादेन को लेकर क्या बोलीं अलका?
इसके आगे अलका ने कहा कि ओसामा बिन लादेन जैसा भी है, जो भी है, उसके अंदर एक छोटा कलाकार होगा कहीं और ये अच्छा है कि उसे मेरे गाने पसंद आए, है ना? रिपोर्ट्स की मानें तो ओसामा बिन लादेन का लैपटॉप एजेंसी ने चैक किया था और उस दौरान उसके लैपटॉप में हिंदी गाने मिले थे, जिनकी जांच भी हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में इन सिंगर्स से पूछताछ भी की गई थी।
लादेन के लैपटॉप में ये गाने
वहीं, अगर लादेन के लैपटॉप में मिले गानों की बात करें तो उसमें अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ‘अजनबी मुझको इतना बता’ और सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल तेरा आशिक’ का टाइटल ट्रैक और ‘जाने तमन्ना का’ ‘तू चांद है पूनम का’ जैसे गाने मिले थे। इतना ही नहीं बल्कि अपने इस इंटरव्यू में अलका ने बताया कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स की वजह से उनसे कई गाने छीन लिए गए।
यह भी पढ़ें- संकेत कोरलेकर के साथ हुई लूटपाट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines