संकेत कोरलेकर के साथ हुई लूटपाट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने सुनाई आपबीती

पॉपुलर मराठी अभिनेता संकेत कोरलेकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में संकेत ने बताया कि कैसे उनके साथ एक चोरी की घटना हुई?

Sanket Korlekar

Sanket Korlekar

पॉपुलर मराठी अभिनेता संकेत कोरलेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। संकेत कोरलेकर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में संकेत ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिससे फैंस भी टेंशन में आ गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर संकेत ने ऐसा क्या शेयर कर दिया, तो आइए जानते हैं कि संकेत के वीडियो में क्या है?

संकेत कोरलेकर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, संकेत कोरलेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संकेत ने जानकारी दी है कि कुछ बाइक सवार उनका आईफोन छीनकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए संकेत ने ये पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में संकेत ने बताया कि वो रिक्शा से कहीं जा रहे थे और तभी कुछ लोगों ने उनका फोन छीन लिया।

एक्टर ने दर्ज कराई एफआईआर

संकेत ने वीडियो में जानकारी दी कि जब वो रिक्शा से सफर कर रहे थे, तो बाइक सवार कुछ लोगों ने उनका आईफोन 16 प्रो मैक्स छीन लिया, जिसकी कीमत करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये थी। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के दौरान संकेत की कलाई पर खरोंच भी आ गईं। हालांकि, मामले को लेकर एक्टर ने एफआईआर दर्ज करा दी है।

संकेत ने की सुरक्षा बढ़ाने की रिक्वेस्ट

इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद संकेत ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की भी रिक्वेस्ट की है। दरअसल, इस पूरी घटना पर संकेत का कहना है कि अगर घटना किसी महिला के साथ हुई होती, तो वो रिक्शा से गिर सकती थी और ये और भी बड़ी घटना हो सकती थी। संकेत का कहना है कि मैं सच में बहुत ही ज्यादा चिंता में हूं और सरकार को भी इस बारे में सोचना चाहिए। वहीं, अब संकेत के इस वीडियो पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है और अपनी-अपनी बात रखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ