हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

डिलीवरी के बाद और बढ़ गया है Alia Bhatt का ग्लो, विश्वास नहीं होता तो देखें ये तस्वीर

विज्ञापन
डिलीवरी के बाद और बढ़ गया है Alia Bhatt का ग्लो, विश्वास नहीं होता तो देखें ये तस्वीर

मुंबई: बी-टाउन की न्यू मॉम आलिया भट्ट (Aliaa Bhatt) इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को जी रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर एक प्यारी सी बेबी गर्ल का स्वागत किया।

वहीं मां बनने के बाद आलिया ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। वो पहले से और भी ज्याद ग्लो कर रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी लेटेस्ट तस्वीर कह रही है, जिसे देख हर कोई मदहोश हो जाएगा।

अभी पढ़ें – घर से बेघर हुए गौतम सिंह विग, बाहर आते ही सौंदर्या शर्मा को दी ये सलाह

 

यहां देखें पोस्ट

मां बनने के बाद आलिया भट्ट (Aliaa Bhatt) ने अपनी पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा क्लियर दिख रहा है। इसमें वो कैमरे के सामने बैठकर पोज देते हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट और नेवी ब्लू कलर की स्ट्रिप्स वाली स्वेटर पहन रखी है। साथ में अपने बालों को खुला छोड़ दिया है और बहुत लाइट मेकअप लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने लिखा, “आरामदायक ☕️।”

प्रेग्नेंसी के बाद सबसे पहले शेयर की थी ये तस्वीर

बता दें, इससे पहले आलिया ने अपनी एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो बैकग्राउंड में धुंधली नजर आ रही हैं। जबकि उनके हाथ में एक नारंगी रंग का कप फोकस में हैं। इसे आलिया ने खुद पकड़ रखा है। कप पर लिखा है ‘मामा’। आलिया ने पोस्ट को कैप्शन दिया: “इट मी,” और एक पीले दिल वाला इमोजी भी जोड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पाली हिल वाले बंगले की मरम्मत कराई जा रही है, जिसके बाद रणबीर कपूर, अलीया भट्ट, अपनी बच्ची और नीतू कपूर के साथ जल्द ही ‘कृष्णाराज’ बंगले में शिफ्ट होंगे। वहीं एक्ट्रेस की बेटी का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, ऐसा मना जा रहा है कि रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखेंगे।

अभी पढ़ें – Raj Kundra Case: पुलिस ने दायर की चार्जशीट, ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडल्ट फिल्मों की शूटिंग का दावा

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट के पास रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी है। उनके पास पाइपलाइन में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन अभिनीत हॉलीवुड की पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ भी है। वहीं कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी वो नजर आएंगी।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें