Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये पहला बर्थडे है, इसलिए ये और भी खास है।
आलिया को इस खास मौके पर परिवार के साथ अपनी बेटी का भी साथ मिलेगा। इस खास मौके पर सभी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
Alia Bhatt Neetu Kapoor
नीतू कपूर ने बहू आलिया को दी जन्मदिन की बधाई
फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनके जन्मदिन पर तमाम दिग्गज कलाकारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। इस बीच एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर ने भी बहू आलिया को जन्मदिन की बधाई दी हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे बहू रानी, सिर्फ प्यार और ज्यादा प्यार।
और पढ़िए-ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने बनाई Honey Singh की जिंदगी पर डॉक्युमेंट्री, टीजर रिलीज
Riddhima Kapoor Sahni
आलिया की ननद रिद्धिमा ने भी विश किया बर्थडे
इसके साथ ही इस खास मौके पर एक्ट्रेस की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू (आलिया भट्ट)। साथ ही एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा है कि-थ्रू थिक और थिकर(इन्फिनिटी इमोजी) हैप्पी बर्थडे।
इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ भी नजर आने वाली हैं। आलिया, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ भी पर्दे पर नजर आएंगी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बता दें कि बीते साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में शादी की थी। साथ ही दोनों की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट रखी गई थी। हालांकि आलिया और रणबीर ने रिसेप्शन में बॉलीवुड से अपने लगभग सभी दोस्तों को बुलाया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
24 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines