Alia Bhatt, Ranbir Kapoor: बॉलीवुड सितारों की सिक्योरिटी भी उतनी ही जरूरी होती है, जितना जरूरी उनके बारे में बात करना। फिर चाहे वो स्टार्स की कोई पार्टी की बात हो या किसी इवेंट की, किसी शादी की बात हो या फिर किसी फंक्शन की। हमेशा की सेलेब्स अपनी सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम करके रखते हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की सुरक्षा सुर्खियों में आ गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सालों बाद इस पर क्यों बात हो रही है? तो आइए जानते हैं…
आलिया-रणबीर की शादी से क्यों हुई परेशानी?
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की सुरक्षा संभालने वाले यूसुफ इब्राहिम ने सिद्धार्थ कनन संग इस बारे में बातचीत की। इस दौरान यूसुफ इब्राहिम ने बताया कि आलिया और रणबीर की शादी में सिक्योरिटी संभालाना उनके लिए मुश्किल भरा हो गया था। यूसुफ ने कहा कि दोनों की शादी उनके घर पाली हिल्स में हुई थी और इस शादी में करीब 350 मीडिया के लोग थे, जो शादी को कवर करने आए थे।
बहुत ज्यादा भीड़ थी
इसके आगे यूसुफ ने बताया कि शादी के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ हो गई थी और फैंस भी बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर आ गए थे। ये ऐसा वक्त था जब पूरा पाली हिल खचाखच लोगों से भर गया था। उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा भीड़ हो गई थी कि गेस्ट को अटेंड करने के लिए हमें सड़क के शुरू से ही उन्हें अटेंड करना पड़ रहा था और भारी भीड़ की वजह से ब्लिडिंग में रह रहे लोग यानी पड़ोसी भी परेशान हो गए थे।
200 बाउंसर की अफवाहों को किया खारिज
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा यूसुफ ने कपल की शादी में 200 बाउंसर की अफवाहों पर भी बात की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं था और उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में 60 लोग थे और उनकी शिफ्ट 8 घंटों की थी। यूसुफ ने बताया कि हमारी टीम ने 8 घंटे की शिफ्ट की और हर एक चीज का ध्यान रखा।
एक ही दरवाजा था
इसके आगे यूसुफ ने बताया कि उस ब्लिडिंग में बस एक ही दरवाजा था और इसकी वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया एक दरवाजा और भारी भीड़ की वजह से सभी दोस्तों और गेस्ट को वहीं से अंदर भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मीडिया के लोगों में भी इसके लिए खूब हलचल थी। हालांकि, हमारे सभी गार्ड्स अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे।
प्राइवेट इवेंट भी कैप्चर करने की कोशिश
उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने 6 दिन तक करीब 18 घंटों तक काम किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कपल की ओर से कोई भी स्पेशल निर्देश नहीं दिया था। हां, उन्होंने अपनी शादी के इवेंट्स की जानकारी जरूर दी थी। यूसुफ ने बताया कि उस वक्त मीडिया के कुछ लोग दीवार पर चढ़कर कपल के खास भी कैप्चर करने की सोच रहे थे, लेकिन उन लोगों को मैनेज करने के लिए हमारी टीम मौजूद थी।
यह भी पढ़ें- Honey Singh India Tour 2025: शहर, डेट और कैसे करें टिकट बुक, जानें एक-एक डिटेल
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines