---विज्ञापन---

Honey Singh India Tour 2025: शहर, डेट और कैसे करें टिकट बुक, जानें एक-एक डिटेल

Honey Singh India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का 'मिलियनेयर इंडिया टूर' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जबसे सिंगर ने इस टूर का अनाउंसमेंट की है, तबसे ही ये चर्चा में बना हुआ है और फैंस इसका वेट कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Honey Singh India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया था। वहीं, अब ग्लोबल आर्टिस्ट हनी सिंह अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने अपने गाने के नाम पर ही अपने इंडिया टूर का अनाउंसमेंस की है। हनी सिंह ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

‘मिलियनेयर इंडिया टूर’

हनी सिंह अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के तहत भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस में भी कमाल की एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित एक इवेंट में इस टूर का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह किसी भी इंसान द्वारा अब तक किए गए किसी भी काम से बड़ा और बेहतर होने जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

डेट और शहर

हनी सिंह के टूर की बात तो रैपर का ये टूर 22 फरवरी को मुंबई में एक म्यूजिक इवेंट के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे, 15 मार्च को अहमदाबाद और 22 मार्च को बेंगलुरु में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा आखिरी तीन म्यूजिक इवेंट चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता में 23 मार्च, 29 मार्च और 5 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

---खबर नीचे जारी है---

टिकट कैसे बुक करें?

हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के टिकट बुक करने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जी हां, इस इवेंट के टिकट 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे से डिस्ट्रिक्ट पर उपलब्ध हो जाएंगे- (जोमैटो का एक नया ऐप है।) हनी सिंह के फैंस अपने शहर की टिकट बुक कर सकते हैं और इस खास टूर के लिए अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं।

हनी सिंह ने किया पोस्ट शेयर

इसके साथ ही अगर इस इवेंट की बात करें तो यह शो 4 घंटे लंबा होगा और इसमें 16 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं। शो शाम 6 बजे शुरू होगा और इवेंट स्टेडियम के गेट आधे घंटे पहले खुल जाएंगे। बता दें कि हनी सिंह ने भी इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा भी है कि इस एक्सपीरियंस को मिस ना करें दोस्तों। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut-Sonu Sood का 5 साल पुराना झगड़ा फिर चर्चा में, एक्टर बोले- मेरी लाइफ का एक…

First published on: Jan 10, 2025 03:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola