Alia Bhatt On Pooja Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं।
बीते दिन यानी 27 जुलाई को भी आलिया भट्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए चंड़ीगढ़ पहुंची। इस दौरान एक फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें- लाइफ के ‘डार्क फेज’ को लेकर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ‘मैं बहुत डर गई थीं’
Alia Bhatt ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के इन कंटेस्टेंट को बताया ‘रॉकी और रानी’
दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के घर में आलिया भट्ट ने एल्विश यादव की तारीफ करते हुए उन्हें ‘रॉकी’ बताया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मनीषा रानी (Manisha Rani) को ‘रानी’ बताया। इतना ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट ने सौतेली बहन पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को भट्ट परिवार की रानी भी बताया है। वहीं, अब आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मनीषा को आलिया ने बताया ‘रानी’
एल्विश यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए आलिय ने कहा कि बिग बॉस के घर में मुझे एल्विश रॉकी वाली पर्सनैलिटी के लगते हैं। एल्विश बहुत शरारती है और जिस तरीके से वो बोलते है और उनका अंदाज काफी एंटरटेनिंग है। साथ ही आलिया ने कहा कि एल्विश बहुत मजाकिया है और वो मुझे बहुत पसंद है तो एल्विश ‘रॉकी’ है। वहीं, आलिया ने आगे कहा कि मनीषा रानी को रानी बना देते हैं, क्योंकि उनके नाम में रानी भी है। आलिया ने कहा कि इन दोनों की जोड़ी भी क्यूट लगती है।
पूजा भट्ट के बारे में आलिया ने कही ये बात
मनीषा रानी के बाद आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट के बारे में बोलती है और कहती हैं कि मुझे अपनी बहन का नाम भी लेना होगा, क्योंकि वो तो भट्ट परिवार की रानी है। वहीं, अब आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines