लाइफ के 'डार्क फेज' को लेकर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'मैं बहुत डर गई थीं'

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

विज्ञापन

Priyanka Chopra on depression: हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई थी, जिसको लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में रही। अपनी सीरीज के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कई राज का खुलासा किया। वहीं, एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि एक प्लास्टिक सर्जरी की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म होने वाला है। पीसी ने इसे लाइफ का ‘डार्क फेज’ बताया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि नाक की सर्जरी के बाद उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था और ये उनके करियर का डार्क फेज था।’

विज्ञापन

Priyanka Chopra ने डिप्रेशन पर की बात

इस बारे में बात करते हुए प्रियंका काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने बताया कि ‘सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था। मैं खुद डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे लगने लगा था कि फिल्मों में मेरा करियर अब बर्बाद हो गया है।’ प्रियंका ने यह भी बताया कि कैसे उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा, जो भारतीय सेना में डॉक्टर थे ने उन्हें डर के बावजूद सुधारात्मक सर्जरी कराने के लिए मोटिवेट किया था।

मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी- प्रियंका 

प्रियंका ने बताया कि मैं बहुत डर गई थीं, लेकिन मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी और मेरा हाथ थामा। उन्होंने मुझे मेरा खोया आत्मविश्वास वापस लौटाने में पूरी मदद की। इस बुरे दौर में भी प्रियंका को जिसका सपोर्ट मिला, वो थे बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा। उन्होंने अपनी फिल्म से प्रियंका को बाहर नहीं किया बल्कि एक सेकेंड लीड रोल दिया। मैंने इस रोल में भी अपना बेस्ट दिया। याद दिला दें कि अनिल ने प्रियंका की पहली हिंदी फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) डायरेक्ट की थी।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सिटाडेल में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही जॉन सीना के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अगर बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने फिल्म को अब मना कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ