---विज्ञापन---

Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner ने लड़की संग किया लिप लॉक, फोटोज देख लगेगा झटका

Sophie Turner Tabitha Doherty Lip Kiss: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद वो एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। अब सोफी टर्नर की एक लड़की संग लिप लॉक करते हुए फोटो वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

Sophie Turner Tabitha Doherty Lip Kiss: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के ससुराल में कुछ समय पहले काफी कंट्रोवर्सी हुई। प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी के अलग होने की खबर ने फैंस को एक बड़ा झटका दिया था। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये साफ कर दिया था कि आपसी सहमति के साथ ये दोनों अलग हो रहे हैं। वहीं, अब सोफी टर्नर (Sophie Turner) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद फिर से फैंस के होश उड़ जाएंगे। अब प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर का हुआ निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर छाया मातम का साया

---विज्ञापन---

प्रियंका की जेठानी ने लड़की को किया किस

इस तस्वीर में सोफी टर्नर तलाक की खबरों के बीच किसी को लिप किस करते हुए नज़र आ रही हैं। लेकिन जिस चीज ने सभी को चौंकाया वो उनका किस नहीं बल्कि किसी लड़की के साथ लिप किस करना है। दरअसल, अब सोफी टर्नर ने एक महिला के साथ सरेआम लिप लॉक किया है। अब जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो यूजर्स भी क्रेजी हो गए। अब लोग तरह-तरह की बातें करते हुए नज़र आ रहे हैं। कोई उनका मजाक बना रहा है तो कोई इस किस को LGBTQ कम्युनिटी से जोड़ रहा है।

---विज्ञापन---

सोफी टर्नर का लिप किस वायरल

वैसे तो ये किस गुरुवार यानी 14 दिसंबर को हुआ था, लेकिन इसकी तस्वीर अब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस लंदन में अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय कर रही थीं। पहले उन्होंने अपनी फ्रेंड्स के साथ कॉफी का लुफ्त उठाया और फिर वो सिगरेट पीते हुए भी स्पॉट हुईं। इसके बाद जब सोफी टर्नर और उनकी दोस्त Tabitha Doherty अपने-अपने रास्ते जाने लगे तो उन्होंने गुडबाय किस किया। अब उनका यही लिप किस हर तरफ सनसनी मचा रहा है।

---विज्ञापन---

फैंस के रिएक्शन

कुछ लोगों ने तो कमेंट कर ये भी कहा है कि यही इनके तलाक का कारण है। इसके अलावा एक यूज़र ने कहा है, ‘किसी भी लिंग के साथ रहना उनकी पसंद है, यह कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा डबल स्टैंडर्ड्स का है, अगर इस समय जो जोनस लड़कियों और लड़कों को एक साथ किस कर रहा होता तो लोग उसे जिंदा भून देते।’ अब इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर गॉसिप करने लगे हैं।

First published on: Dec 17, 2023 01:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola